Hindi Diwas 2023: कब है राष्ट्रीय हिंदी दिवस, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
National Hindi Day हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा संसद भवन में 14 सितंबर 1953 को आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी। तभी से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

Hindi Diwas 2023: हमारे देश की आधिकारिक भाषा के रूप में जानी जाने वाली हिंदी भाषा आज विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गयी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 60. 22 करोड़ लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। हमारे देश में 22 आधिकारिक भाषाओँ को मान्यता प्राप्त है जिसमें से हिंदी भाषा सबसे ज्यादा बोली जा रही है।
Hindi Diwas 2023: भारत में कब मनाते हैं हिंदी दिवस
हमारे देश में हिंदी दिवस को 14 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत में इस दिन हिंदी दिवस मनाये जाने के पीछे इसको आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने से है। भारत की आजादी से पहले 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान किया था। जिसके बाद इसी दिन भारत का हिंदी दिवस मनाया जाता है।
आधिकारिक तौर पर कब शुरू हुआ हिंदी दिवस
हिंदी दिवस मनाने की आधिकारिक तौर पर शुरुआत 14 सितंबर 1953 को की गयी। 1953 में भारत के प्रधानमंत्री पद पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को नेशनल हिंदी दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है।
हिंदी दिवस का महत्व
वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि लोग पश्चिमी सभ्यता की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं और घरों में भी हिंदी की बजाय अन्य भाषा जैसे अंग्रेजी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इसी के चलते देश भर में लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में बताने और इस भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
Hindi Diwas 2023: विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या है अंतर
अगर आप भी विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में कन्फ्यूज हैं तो आप इसकी जानकारी इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है वहीं राष्ट्रीय हिंदी भाषा दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।