HCS Answer Key 2023: आज रात 11.59 बजे तक ही दर्ज करा सकेंगे हरियाणा सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स के Answer Key पर आपत्तियां
उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर म्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार स्टैंडर्ड आंसर-की (HCS Answer Key 2023) पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेस (HCS) परीक्षा 2023 के पहले चरण प्रीलिम्स के लिए स्टैंडर्ड आंसर-की (HCS Answer Key 2023) हाल ही में 12 फरवरी को जारी किए गए थे। इसके साथ ही आयोग उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित कर रहा है, जिसे दर्ज कराने की आज यानी बृहस्पतिवार, 15 फरवरी को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को HPSC द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों (सामान्य अध्ययन और CSAT) के स्टैंडर्ड आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे इसे आज रात 11.59 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
HCS Answer Key 2023: ऐसे कराएं आंसर-की पर आपत्ति दर्ज
उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए HPSC की आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही दिए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार स्टैंडर्ड आंसर-की (HCS Answer Key 2023) पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
HPSC HCS प्रीलिम्स आंसर-की 2023 डाउनलोड लिंक
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें स्टैंडर्ड आंसर-की (HCS Answer Key 2023) पर अपनी आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 250 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से आपत्ति दर्ज कराते समय ही करना होगा।
यह भी पढ़ें - हरियाणा पुलिस में 6000 कॉन्स्टेबल (GD) की भर्ती अधिसूचना HSSC ने जारी की, 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित
हरियाणा लोक सेवा आयोग निर्धारित तिथि व समय के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा। इसके अनुसार फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर नतीजों (HPSC HCS Prelims Result 2024) की घोषणा की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।