HBSE Haryana Board 12th Result 2025 OUT LIVE: हरियाणा बोर्ड इंटर रिजल्ट लिंक bseh.org.in पर एक्टिव, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट, 85.66% स्टूडेंट्स पास
हरियाणा बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट रिजल्ट (Haryana Board 12th Result 2025 Live Updates) BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया गया है। परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इस वर्ष 12वीं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल की उपस्थिति में भिवानी में बोर्ड के ऑफिस जारी किया गया है। अब स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से इस वर्ष टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। आप यहां से टॉपर्स की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं। जिन भी छात्र-छात्राओं ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा
BSEH 12th Result 2025 link
लिंक एक्टिव, यहां दिए लिंक से चेक करें परिणाम
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। आप सीधे यहां दिए लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं।
Haryana Board 12th Result 2025: लिंक जल्द होगा एक्टिव
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक जल्द ही एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करके मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर पाएंगे।
BSEH 12th Result 2025 OUT: प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट रहा बेहतर
इस वर्ष सरकारी/ राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशत 84.67 रहा है वहीं प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशत 86.98 दर्ज किया गया है।
HBSE Haryan Board 12th Result 2025: लिंक शाम को होगा एक्टिव
बोर्ड अध्यक्ष की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट का लिंक आज शाम को एक्टिव होगा। स्टूडेंट्स लिंक एक्टिव होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Haryan Board 12th Result 2025: स्ट्रीम वाइज ऐसे रहा रिजल्ट
इस बार आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशतता 85.31, साइंस स्ट्रीम में 83.05 तथा कॉमर्स स्ट्रीम में 92.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
HBSE 12th Result 2025 OUT: लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट में इस वर्ष लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस बार कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा।
HBSE 12th Result 2025 OUT: 89.41 फीसदी छात्राएं सफल
इस वर्ष इंटरमीडिएट में 89.41 लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है।
Haryan Board 12th Result 2025 OUT: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र वेबसाइट के साथ ही एसएमएस से भी नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में RESULTHB12 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजना होगा। कुछ देर बाद परिणाम आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
HBSE Haryan Board 12th Result 2025 OUT: रिजल्ट घोषित, ये रहा लिंक
BSEH की ओर से 12th रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।
Haryana Board 12th Result 2025 LIVE : कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने लिए था परीक्षा में भाग
इस वर्ष इंटरमीडिएट में कुल 5,22,529 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
Haryan Board 12th Result 2025: ऐसा रहा था पिछले वर्ष का रिजल्ट
पिछले साल 12वीं में कुल 85.31% स्टूडेंट्स पास हुए।
BSEH 12th Result 2025 Link: इन वेबसाइट से चेक कर पाएंगे नतीजे
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही छात्र निम्नलिखित वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
- bseh.org.in
- bsehexam.org
HBSE Board Class 12th Result 2025 LIVE: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर 12th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
- जानकारी सबमिट होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।
HBSE Board Class 12th Result 2025: 10 बजे जारी होना है परिणाम
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट सुबह 11:30 पर जारी होना है। अब रिजल्ट जारी होने के कुछ ही समय का इंतजार है। इसलिए छात्र अभी से नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर अभी से ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
HBSE Haryan Board 12th Result 2025: कुछ ही मिनट में जारी होने वाला है रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट कुछ ही मिनट में जारी होने वाला है। बोर्ड की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक नतीजे 10 बजे जारी किये जायेंगे।