Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड एग्जाम शेड्यूल जारी, 27 फरवरी से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 05:12 PM (IST)

    हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 28 फ़रवरी 2025 को पहले दिन हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 3 मार्च 2025 को अंग्रेजी का पेपर कराया जाएगा। इसी तरह 12वीं कक्षा के लिए पहले दिन यानी कि 27 फरवरी 2025 को इंग्लिश का ही पेपर होगा। 1 मार्च 2025 को हिंदी का पेपर होगा। पोर्टल पर जाकर स्टूडेंट्स टाइमटेबल डानलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड ने एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने आज 9 जनवरी, 2025 को दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए एग्जाम एक दिन पहले यानी कि 27 फरवरी, 2025 से शुरू होंगे। परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं आधिकािरक वेबसाइट पर जाकर https://bseh.org.in/home पर जाकर चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए परीक्षा 2025 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा के लिए यह परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 के बीच संचालित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए एग्जाम के बीच में बेहतर गैप दिया है, जिससे वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। 

    How to download Haryana Board 10th, 12th Date Sheet Out: हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड

    हरियाणा बोर्ड एग्जाम डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर उपलब्ध एचबीएसई 10वीं कक्षा डेट शीट 2025/एचबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी। यहां, टाइम टेबल देखें और डाउनलोड करें। साथ ही परीक्षा के लिए सेव करके इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    HBSE Class 10th Exam Date Sheet 2025: 10वीं कक्षा में पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

    दसवीं कक्षा में पहले दिन यानी कि 28 फ़रवरी 2025 को हिंदी का पेपर होगा। इसके बाद, 3 मार्च को अंग्रेज़ी और 5 मार्च 2025 को सामाजिक विज्ञान का पेपर कराया जाएगा। वहीं, 7 मार्च 2025 को गणित (Standard), गणित (बेसिक) का पेपर होगा। इसके बाद, 11 मार्च को विज्ञान और मार्च 13, 2025 को पंजाबी (सभी हरियाणा के लिए) / आईटी और आईटीईएस nformation Technology & Enabling Services, संस्कृत व्याकरण का पेपर होगा।

    HBSE Class 10th Exam Date Sheet 2025: 12वीं कक्षा में पहले दिन होगा इंग्लिश का पेपर

    बारहवीं कक्षा में पहले दिन यानी कि 27 फ़रवरी 2025 को हिंदी का पेपर होगा। वहीं, इसके बाद 1 मार्च, 2025 को इंग्लिश का पेपर कराया जाएगा। 44 मार्च, 2025 को फिजिक्स सहित अन्य विषय का पेपर होगा।