HBSE 12th result 2022: bseh.org.in पर हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 87.08 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
HBSE 12th result 2022 हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च से 29 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 10 और ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। HBSE 12th result 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी ( BSEH ) (Board of Secondary Education, Haryana, BSEH) ने आज दोपहर 2:30 बजे के बाद HBSE 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। हालांकि हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 का लिंक शाम 5 बजे bseh.org.in पर एक्टिव किया जाएगा। नतीजों की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने कक्षा 12 के परिणामों में लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51 प्रतिशत रहा है, जबकि 83.96 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र 87.71 प्रतिशत की सफलता दर के साथ शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों से आगे रहे हैं। इसके तहत, शहरी क्षेत्र के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96% है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 89.72 रहा, जबकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 85.46 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
BSEH 12th result 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in रिजल्ट 2022 पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, "हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2022" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, एचबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 विंडो आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब एडमिट कार्ड पर बताए अनुसार आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करें। इसके बाद दिए गए कैप्चा को भरें। 'परिणाम खोजें' पर क्लिक करें। अब HBSE Class 12th result 2022 हरियाणा बोर्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं राज्य भर के लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं इस संबंध में BSEH के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने मीडिया रिपोर्ट्स में पहले कहा था कि, "हम 15 जून को हरियाणा बोर्ड 12 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं अगर देरी हुई, तो छात्र 16 जून, 2022 को एचबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल, बोर्ड ने 26 जुलाई, 2021 को एचबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 की घोषणा की थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।