Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Open School Admit card 2023: bseh.org.in पर रिलीज हुए हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा के प्रवेश पत्र

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 05:27 PM (IST)

    Haryana Open School Admit card 2023 हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं हरियाणा कक्षा 10 12 बोर्ड परीक्षाओं 2023 के लिए नियमित छात्रों के प्रवेश पत्र 20 फरवरी 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे।

    Hero Image
    Haryana Open School 10th,12th admit card 2023: हरियाणा ओपन स्कूल दसवीं, बारहवीं परीक्षा के प्रवेश पत्र रिलीज हो गए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। Haryana Open School 10th, 12th admit card 2023: हरियाणा बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं ओपन स्कूल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) ने आज, 16 फरवरी को फ्रेश, सीटीपी, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय और मर्सी चांस परीक्षा के लिए हरियाणा 10वीं, 12वीं की ओपन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। यह प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट bseg.org.in पर रिलीज किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना  

    हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, हरियाणा कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षाओं 2023 के लिए नियमित छात्रों के प्रवेश पत्र 20 फरवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे।  बोर्ड अध्यक्ष ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि राज्य भर के लगभग 132 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 73,240 उम्मीदवार ओपन स्कूल परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे। 10वीं, 12वीं की परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा।

    ये है 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स की संख्या

    हरियणा ओपन स्कूल दसवीं की परीक्षा में इसमें कुल 39,946 उम्मीदवार कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 24,172 लड़के और 15,774 लड़कियां हैं। वहीं, बारहवीं की परीक्षा में 33,294 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 21,725 ​​लड़के और 11,569 लड़कियां हैं। 10वीं, 12वीं की परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा।

    30 मिनट पहले सेंटर पर करना होगा रिपोर्ट 

    उम्मीदवारों को अपने मूल आधार कार्ड और रंगीन प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट ए-4 साइज के पेपर पर निकाल लें। इसके बाद सभी विवरणों को क्रास चेक कर लें। अगर कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे 21 फरवरी, 2023 तक ठीक कर लें।