Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Group D Result 2025: हरियाणा ग्रुप D भर्ती रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट यहां करें डाउनलोड, 7,596 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 09:53 AM (IST)

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हरियाणा ग्रुप डी भर्ती (Advt. 1/2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें रोल नंबर दर्ज हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही एचएसएससी की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    HSSC Group D Result 2025 जारी, मेरिट लिस्ट यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप डी भर्ती (Group D vide Advt. 1/2023) का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया गया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2023 में हुआ था जिसके बाद से ही रिजल्ट अटका हुआ था। पिछले सप्ताह ही राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिणाम जारी होने की घोषणा की थी जिसके बाद अब यह जारी कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    • हरियाणा ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
    • अब आपको Declaration of result for the additional post of Group-D vide Advt No. 01/2023 के आगे पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद इसमें अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

    HSSC Group D Revised Result PDF Download Link

    रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी

    हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है। कटऑफ कैटेगरी वाइज अलग अलग निर्धारित हुआ है। अनरिजर्व कैटेगरी के लिए कटऑफ 74.0022325, UR ESM के लिए 39.1312029, UR VH के लिए 48.8065949, UR HH के लिए 38.1868593, UR OH के लिए 64.0505935, UR BD के लिए 73.0655698, EWS VH के लिए 48.6871871, EWS HH के लिए 39.3586533, EWS OH के लिए 64.9836417, EWS BD Cut Off - 47.9241438, BCA Cut Off - 71.7619338, BCA DESM Cut Off - 38.1868593, BCA DFF Cut Off - 38.5459279, BCA VH Cut Off - 48.8065949, BCA HH Cut Off - 38.5459279, BCA OH Cut Off - 64.0944504, BCA BD Cut Off - 47.8561907, BCB Cut Off - 73.0655698, BCB ESM Cut Off - 38.1868593, BCB DESM Cut Off - 60.4441614, BCB VH Cut Off - 48.6871871, BCB HH Cut Off - 38.1868593, BCB OH Cut Off - 64.0505935, BCB BD Cut Off - 47.9241438, OSC Cut Off - 68.276931, OSC VH Cut Off - 48.6871871, OSC HH Cut Off - 40.0836472, OSC OH Cut Off - 64.0505935, OSC BD Cut Off - 48.4152141, DSC Cut Off - 66.8374062, DSC VH Cut Off - 48.6871871, DSC HH Cut Off - 43.5582008, DSC OH Cut Off - 64.0944504 और DSC BD Cut Off - 47.8561907 निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें -  IBPS PO Notification 2025: आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई, 5208 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    comedy show banner
    comedy show banner