Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Group D Answer Key 2023: दिवाली से पहले या बाद में कब जारी होगी हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की, जानें अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:02 PM (IST)

    Haryana Group D Answer Key 2023हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। इसके तहत अगर कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न पर कोई चुनौती देनी होती है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

    Hero Image
    Haryana Group D Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की जल्द होगी रिलीज

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Haryana Group D Answer Key 2023: एचएसएससी ग्रुप डी सीईटी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि हरियाणा ग्रुप सीईटी एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर-की दिवाली से पहले यह बाद में कब जारी होगी। इन कैंडिडेट्स के लिए लेटेस्ट अपडेट यह है कि यह जल्द ही रिलीज होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    संभावना जताई जा रही है कि यह किसी भी वक्त रिलीज हो सकती है। इसलिए संभव है कि दिवाली से पहले जारी कर दी जाए। हालांकि, अभी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें।

    हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। इसके तहत अगर कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न पर कोई चुनौती देनी होती है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगता करना होगा। इसके बाद इन आपत्तियों पर विचार करके फाइनल आंसर-की और नतीजों का एलान किया जाएगा।  

    Haryana Group D Answer Key 2023: 21 और 22 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा 

    हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 17 जिलों में 798 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, अब उत्तरकुंजी का इंतजार किया जा रहा है, जो कि जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है।

    Haryana Group D Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

    हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, "HSSC अनंतिम उत्तर कुंजी" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, जो आपने परीक्षा के लिए पंजीकरण के दौरान जेनरेट किया होगा। एक बार जब आप आवश्यक जानकारी प्रदान कर देंगे, तो उत्तर कुंजी आपकी समीक्षा के लिए आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। अब अपने डिवाइस में उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए सहेजें।

    यह भी पढ़ें: किसी ने 2 साल तो किसी ने 8 महीने बच्चे की जिम्मेदारी संभालकर पास की UPSC परीक्षा, पढ़ें महिला अफसरों की कहानी