Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana CET 2022: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड पर यह है फ्रेश अपडेट, जानें कब और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 08:31 AM (IST)

    Haryana CET 2022 हरियाणा कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (Haryana Common Eligibility Test CET 2022) परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर 2022 को किया जाएगा। हरियाणा क ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Haryana CET 2022: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission, HSSC) एचएसएससी द्वारा जल्द ही हरियाणा सीईटी 2022 (Haryana CET Admit card 2022) एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। वहीं अगर आधिकारिक शेड्यूल को देखें तो इसके अनुसार, सीईटी प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। अब ऐसे में, परीक्षा में बेहद कम दिन का समय बचा है तो संभावना जताई जा रही है कि जल्द एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए जाएंगे। वहीं हरियाणा सीईटी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार डाउनलोड लिंक में उल्लिखित अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (Haryana Common Eligibility Test, CET 2022) परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। यह एग्जाम दो सत्रों में होगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी। एग्जाम में 11 लाख (11,36,874) से अधिक उम्मीदवारों ने सीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। हरियाणा कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट का आयोजन राज्य के 17 जिलों में किया जाएगा। हरियाणा सीईटी परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। सीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) का समय दिया जाएगा।

    How to Download HSSC CET Admit Card 2022: हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग को आधिकारिक वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब अपना विवरण दर्ज करें। अब सीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद, उसका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

    बता दें कि, स्टेट कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट या हरियाणा सीईटी परीक्षा का आयोजन ग्रुप सी और डी रिक्तियों को भरने के लिए लिए आयोजित किया जाता है