Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Board HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, लिंक हुआ एक्टिव, जानें आकड़े और टॉपर

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 04:16 PM (IST)

    Haryana Board HBSE 10th Result 2022 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज 17 जून 2022 को कर दी गई। इसके बाद पर ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 का लिंक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव कर दिया गया।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Haryana Board HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणाम आज, 17 जून 2022 को दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 73.18 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, प्राइवेट स्टूडेंट्स में पास प्रतिशत 92.96 फीसदी रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों  से अधिक है। इस बार 76.26 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। साथ ही, इस बार की परीक्षाओं में असीमा ने किया टॉप किया है, उन्हें 499 अंक मिले हैं। वहीं, सुनैना खुशी और मंजू 497 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अतिरिक्त, सुहानी और रीना 496 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जिलेवार परीक्षा परिणाम की बात करें तो इस बार की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सोनीपत जिले के छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होने के मामले में सबसे आगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक

    HBSE 10th Result 2022: दोपहर 3 बजे घोषणा की थी सूचना, लिंक एक्टिव

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के पंजीकृत और सम्मिलित 3.25 लाख छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल की आज यानि कि शुक्रवार, 17 जून 2022 को किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे हरियाणा के कक्षा के 3.25 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज समाप्त हो गया है। बोर्ड के चेयरमैन ने इस सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बताया था, “10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज सायं 5:00 बजे तक जारी होगा। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। इस साल लगभग 3.25 लाख विद्यार्थियों द्वारा मार्च- अप्रैल में परीक्षा दी गई थी।”

    Haryana Board HBSE 10th Result 2022: कब, कहां और कैसे करें चेक?

    हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की औपचारिक घोषणा दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जानी थी। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को, प्राप्त सूचना के अनुसार, शाम 4 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव किया गया। इस लिंक पर क्लिक करके परीक्षार्थी नतीजों के पेज पर जा सकेंगे, जहां उन्हें अपना रोल नंबर व अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

    Haryana Board HBSE 10th Result 2022: टॉपर्स के नामों की घोषणा

    इस बार हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के अंतर्गत टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते प्रभावित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से किए जाने के कारण टॉपर की घोषणा नहीं की गई थी।

    बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 को दौरान किया गया था। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद नतीजों की घोषणा की जा रही है। इससे पहले बोर्ड ने बाहवीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 15 जून 2022 को की थी।