Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Board 12th Result 2023: इन स्टेप्स से चेक करें हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट, bseh.org.in पर हुआ जारी

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 15 May 2023 04:12 PM (IST)

    Haryana Board Result 2023 हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Haryana Board 12th Result 2023: घोषित हुआ हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट।

    Haryana Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड 12th की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि आज केवल कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है है, कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 16 मई को घोषित किया जा सकता है। आपको बता दें कि 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम का पास पर्सेंटेज 81.65 फीसदी दर्ज किया गया है। नैंसी ने 500 में से 498 अंक प्राप्त करते हुए राज्य में टॉप किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2023 डायरेक्ट लिंक

    Haryana Board Result 2023: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर जांचे रिजल्ट

    हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2023 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। HBSE 12th रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। जिसके बाद आपको वेबसाइट के पेज पर 12वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने से एक नए पेज पर आपको मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नंबर एवं जन्मतिथि भर कर सबमिट करनी होगी। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जायेगा। इस प्रकार से आप आसानी से अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

    LIVE HBSE 12th Result 2023 Updates: हरियाणा 12वीं रिजल्ट लिंक bseh.org.in पर जल्द, बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव जारी करेंगे परिणाम

    Haryana Board Result 2023: 2 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

    हरियाणा बोर्ड 12वीं में इस वर्ष 2 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं में भाग लिया था उन सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की ओर से बारहवीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक किया गया था। जिसके बाद बोर्ड की ओर से कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12th के बाद कल 10th बोर्ड का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। स्टूडेंट्स ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    Haryana Board 12th Result 2023: HBSE 12th स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, आज दोपहर 3 बजे जारी हो सकते हैं नतीजे