Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Board SSC Result 2022: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस डेट को हो सकता है घोषित, gseb.org पर कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 05:17 PM (IST)

    Gujarat Board SSC Result 202210 बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 28 मार्च 2022 को शुरू हुई थी और 9 अप्रैल2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर समाप् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gujarat Board SSC Result 2022: गुजरात बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अहम जानकारी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Gujarat Board SSC Result 2022: गुजरात बोर्ड से दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम से जुड़ी अहम जानकारी है। गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board, GSEB) जून के मध्य तक गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम (Gujarat Board SSC Result 2022) घोषित करने की संभावना है। हालांकि स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि, जीएसईबी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना घोषित नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 जून तक रिजल्ट जारी किए जाएंगे। ऐसे में राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राएं जीएसईबी की आधिकारिक साइट gseb.org पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GSEB कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 28 मार्च, 2022 को शुरू हुई थी और 9 अप्रैल, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर समाप्त हुई थी। बता दें कि बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षाओं का आयोजन राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा जारी सभी COVID19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की थी। यह परीक्षा 2022 राज्य भर के लगभग 2500 परीक्षा हॉल में आयोजित की गई थी।

    साल 2021 में, गुजरात कक्षा 10 का परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 857204 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें से 17186 छात्रों को A1, 57362 छात्रों को A2, 100973 छात्रों को B1, 150432 छात्रों ने B2, 185266 छात्रों को C1 ग्रेड मिला था। इसके अलावा, 172253 छात्रों को सी2 और 173732 छात्रों को D ग्रेड मिला है। बता दें कि राज्य में हर साल लगभग 10 लाख छात्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराते हैं।

    इसके अलावा, GSHSEB 12वीं की साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में गुजरात बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, 12वीं विज्ञान परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और परिणाम मई के अंत तक घोषित होने की संभावना है।