GSEB SSC, HSC time table 2023: 14 मार्च से शुरू होंगी गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, टाइमटेबल रिलीज
GSEB SSC HSC time table 2023 शेड्यूल के अनुसार GSEB कक्षा 10वीं SSC परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च 2023 से 28 मार्च 2023 तक किया जाएगा। कक्षा 12वीं HSC विज्ञान के लिए GSEB परीक्षा 2023 14 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क। GSEB SSC, HSC time tables 2023: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board) ने 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट रिलीज कर दी है। गुजरात बोर्ड ने एसएससी और एचएससी परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रिलीज किया है। शेड्यूल के अनुसार, GSEB कक्षा 10वीं, SSC परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च, 2023 से 28 मार्च, 2023 तक किया जाएगा। कक्षा 12वीं, HSC विज्ञान के लिए GSEB परीक्षा 2023 14 मार्च, 2023 से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइमटेबल के अनुसार, 14 मार्च, 2023 को 12वीं कक्षा का फिजिकल साइंस का पेपर होगा। वहीं, 23 मार्च, 2023 को गुजराती का फर्स्ट और सेकेंड लैंग्वेज का पेपर होगा। 10वीं कक्षा के लिए पहले दिन यानी कि 14 मार्च, 2023 को गुजराती/हिंदी अंग्रेजी/मराठी/सिंधी/तमिल परीक्षा आयोजित की जाएगी। 16 मार्च, 2023 को 10वीं कक्षा के लिए मैथ्स और 23 मार्च को सोशल साइंस का पेपर कराया जाएगा। टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलाेड कर सकते हैं।
GSEB SSC, HSC timetables: गुजरात 10वीं, 12वीं टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
गुजरात 10वीं, 12वीं टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, 'बोर्ड वेबसाइट' विकल्प पर क्लिक करें। अब इसके बाद, "कक्षा -10 और कक्षा -12 परीक्षा शेड्यूल मार्च -2023" लिंक पर क्लिक करें। अब जीएसईबी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
गौरतलब है कि गुजरात बोर्ड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट रिलीज कर दी है। इनमें एमपी बोर्ड, पंजाब बोर्ड, सीबीएसई सहित अन्य शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।