Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GSEB 12th Science Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट आज होगा घोषित, इतने बजे देख पाएंगे मार्कशीट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 02 May 2023 07:44 AM (IST)

    GSEB 12th Science Result 2023 गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 डेट टाइम का इंतजार समाप्त। जीएसईबी साइंस रिजल्ट 2023 के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों के नतीजे 2 मई की सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे।

    Hero Image
    GSEB 12th Science Result 2023: घोषणा जीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर की जाएगी।

    GSEB 12th Science Result 2023: गुजरात बोर्ड HSC साइंस स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। गुजरात सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा साइंस स्ट्रीम हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट (एचएसएसी) एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा आज यानी मंगलवार, 2 मई को कर दी जाएगी। इस सम्बन्ध में अधिसूचना कल यानी 1 मई 2023 को की गई। गुजरात बोर्ड द्वारा जीएसईबी साइंस रिजल्ट 2023 के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों के नतीजे 2 मई की सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 डेट, टाइम को लेकर स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GSEB गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 डेट, टाइम नोटिस लिंक

    GSEB 12th Science Result 2023: कहां और कैसे देखें गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट?

    गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जीएसईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर की जाएगी। इसके अंतर्गत बोर्ड द्वारा परिणाम देखने के लिए लिंक को इस वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थी मंगलवार सुबह 9 बजे इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले गुजरात एचएसएसी साइंस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करके परिणाम पेज पर जा सकेंगे। इस पेज पर स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    GSEB गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

    बता दें कि जीएसईबी ने 14 से 25 मार्च 2023 तक गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान परीक्षा 2023 का आयोजन किया था। इस साल, लगभग 1 लाख छात्र GSEB के लिए और 1.26 लाख GUJCET परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं। GUJCET परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा 3 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी।

    साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित होने के बाद 12वीं क्लास के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 2023 भी जून के महीने में घोषित किए जाने की संभावना है।

    comedy show banner
    comedy show banner