Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GPAT 2022 Results: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट घोषित, gpat.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2022 11:59 AM (IST)

    GPAT 2022 Results परीक्षा 9 अप्रैल को सीबीटी यानी कि कंप्यूटर मोड (CBT)में आयोजित किया गया था। वहीं इस परीक्षा में कुल 53302 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रे ...और पढ़ें

    Hero Image
    GPAT 2022 Results: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट घोषित हो चुका है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GPAT 2022 Results: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट (Graduate Pharmacy Aptitude Test, GPAT) की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने GPAT 2022 Result आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर रिलीज किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजों की जांच हो सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GPAT 2022 Results: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट जांचने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

    GPAT रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, यहां दिख रहे GPAT 2022 स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज पर आवश्यक विवरण एंटर करें। इसके बाद, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा परिणाम जारी करने के पहले परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी और जो उम्मीदवार अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें ऑब्जेक्शन उठाने के मौका भी दिया गया था। एनटीए ने आपत्तियों पर विचार करने के बाद अब GPAT रिजल्ट 2022 जारी किया है।

    9 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

    GPAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल को सीबीटी यानी कि कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित किया गया था। वहीं इस परीक्षा में कुल 53,302 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस परीक्षा में 50,508 उपस्थित हुए थे। वहीं GPAT एग्जाम 2022 का आयोजन 121 शहरों के 336 केंद्रों में किया गया था। इस परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए 339 पर्यवेक्षक, 124 सिटी कोऑर्डिनेटर, 18 रीजन कोआर्डिनेटर और 02 नेशनल कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए थे।