Goa Liberation Day: आज है गोवा मुक्ति दिवस, जानें कैसे मिली थी राज्य को आजादी
देशभर में प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस (Goa Liberation Day) के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि भारत की आजादी के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में रहा। देश की आजादी के 14 वर्ष बाद भारत के द्वारा चलाये गए ऑपरेशन विजय के द्वारा गोवा को पुर्तगालियों के चंगुल से आजाद करवाया गया। गोवा 19 दिसंबर 1961 को आजाद होकर भारत में शामिल हुआ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गोवा मुक्ति दिवस प्रतिवर्ष 19 दिसंबर को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। गोवा भारत का वह राज्य है जो अपने सुन्दर बीच, नाइट लाइफ और ओपन लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। भारत के आजादी के बाद भी कई रियासतें ऐसी थीं जो अभी भी विदेशी ताकतों के हाथों में थीं। इनमें से ही एक राज्य था गोवा जिस पर पुर्तगालियों द्वारा 450 वर्षों तक शासन किया गया था।
भारत की आजादी के 14 साल बाद आजाद हुआ गोवा
भारत देश को आजादी तो 15 अगस्त 1947 को मिल गयी लेकिन गोवा राज्य अभी भी पुर्तगालियों के कब्जे में थे। देश की आजादी के 14 वर्ष बाद 19 दिसंबर 1961 को गोवा भारत में शामिल हुआ। तभी से हर साल 19 दिसंबर के दिन को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

(Image-freepik)
कैसे मिली थी गोवा को आजादी
गोवा की आजादी की अलग भारत की आजादी के साथ ही उठती रही। इसकी पहली झलक 18 जून 1946 को राम मनोहर लोहिया द्वारा देखने को मिली जिन्होंने पुर्तगालियों को चुनौती दी। देश की आजादी के बाद तत्कालीन सरकार और प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने गोवा की आजादी के लिए कई बार बातचीत की लेकिन पुर्तगाली किसी भी प्रकार से गोवा को आजाद करने के पक्ष में नहीं थे।
बातचीत से हल न निकलने के बाद भारत सरकार ने गोवा की आजादी के लिए "ऑपरेशन विजय" की घोषणा की और 30000 हजार सैनिकों की टुकड़ी को गोवा की आजादी के लिए भेज दिया गया। इसके बाद पुर्तगाल के 3000 सैनिकों से भारत की ओर से वायु सेना, जल सेना और थल सेना की ओर से आक्रमण किया गया। इस आक्रमण के 36 घंटे के बाद ही पुर्तगालियों ने बिना शर्त के गोवा पर अधिकार छोड़ने का फैसला किया।
इसके बाद गोवा भारत में शामिल होकर केंद्र शासित प्रदेश बना। 30 मई 1987 को गोवा को भारत के पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान कर दिया गया और तब से लेकर अभी तक 30 मई को गोवा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।