Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goa GBSHSE SSC Result 2022: 92.75% स्टूडेंट्स गोवा बोर्ड 10वीं में हुए पास, ऐसे देखें स्कोर

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2022 06:08 PM (IST)

    Goa GBSHSE SSC Result 2022 Date and Time गोवा बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस साल 20572 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 10530 छात्र और 10042 छात्राओं ने एसएससी की परीक्षा दी थी। अब इन सभी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

    Hero Image
    Goa SSC Result 2022 Date and Time: गोवा बोर्ड दसवीं परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Goa GBSHSE SSC Result 2022 Date and Time: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गोवा बोर्ड ने दसवीं परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। गोवा ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education, GBSHSE) की ओर से आयोजित एसएससी रिजल्ट (GBSHSE SSC Result 2022) आज यानी कि 1 जून को शाम 5:30 बजे घोषित किया गया। GBSHSE Class 10 Result 2022 रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट gbshse.info पर उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा में 92.75% स्टूडेंट्सपास हुए हैं। गोवा बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 तिथि और समय के बारे में की पुष्टि करने के लिए, बोर्ड ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। ऐसे में, जिन छात्र-छात्राओं ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है, वे हाईस्कूल रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे भी आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी छात्र-छात्राएं अपना स्कोर देख पाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GOA Board SSC Results 2022: गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- gbshse.info पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें गोवा एसएससी परिणाम लिंक लिखा हो आगे बढ़ने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, 'सबमिट' विकल्प पर क्लिक करें। अब GBSHSE SSC परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। SSC 10वीं का परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    गोवा बोर्ड ने एसएससी परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। इसके अनुसार, पहले टर्म की दिसंबर 2021 में और सेकेंड टर्म की मार्च 2022 में कराई गई थीं। इनमें टर्म 1 की परीक्षा 1 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की गई थी, जबकि गोवा बोर्ड की सेकेंड टर्म की परीक्षाएं 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। वहीं गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 20572 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 10530 छात्र और 10042 छात्राओं ने एसएससी की परीक्षा दी थी।

    comedy show banner
    comedy show banner