International Cat Day 2023: दुनियां में बिल्लियों की हैं करीब 60 प्रजातियां, जानें बिल्लियों के वैज्ञानिक नाम
GK on International Cat Day 2023 8 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। बिल्लियों की स्थिति के बारे में लोगों जागरूक करने और उनका संरक्षण करने के उद्देश्य से इटरेनशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर द्वारा इस दिवस को मनाए जाने की शुरूआत वर्ष 2002 में की गई थी। बिल्ली फेलिस (Felis) जाती से और फेलीडे (Falidae) परिवार से सम्बन्धित है जिनसे घरेलू बिल्लियों की प्रजातियां विकसित हुई हैं।

GK on International Cat Day 2023: आज अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस है। हर वर्ष 8 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। बिल्लियों की स्थिति के बारे में लोगों जागरूक करने और उनका संरक्षण करने के उद्देश्य से इटरेनशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर द्वारा इस दिवस को मनाए जाने की शुरूआत वर्ष 2002 में की गई थी। हालांकि, बाद में ब्रिटेन की गैर-सरकारी संस्था इंटरनेशनल कैट केयर को 2020 में इस दिवस को मनाए जाने की जिम्मेदारी गई, यह संस्था वर्ष 1958 से घरेलू बिल्लियों के स्वास्थ्य और उत्थान के लिए काम कर रही है। बता दें कि बिल्ली दिवस की तरह ही 26 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय कुत्ता दिवस (International Dog Day) और 26 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
GK on International Cat Day 2023: दुनिया में हैं बिल्लियों की करीब 60 प्रजातियां
जीव विज्ञान की शाखा जन्तु विज्ञान में विभिन्न प्राणियों का अध्ययन किया जाता है, इनमें से बिल्ली भी एक है। बिल्ली फेलिस (Felis) जाती से और फेलीडे (Falidae) परिवार से सम्बन्धित है, जिनसे घरेलू बिल्लियों की प्रजातियां विकसित हुई हैं। जेनेटिक आकड़ों के मुताबिक फेलीडे फैमिली से फेलिस जाति 6-7 मिलियन वर्ष पूर्व विकसित हुई और वर्तमान में पूरे विश्व में बिल्लियों की करीब 60 प्रजातियों की पहचान की जा चुकी है। बिल्लियों को पालतू बनाने के प्रमाण 9,200 से 9,500 वर्ष पहले दक्षिण साइप्रस में मिले थे।
GK on International Cat Day 2023: जानें बिल्लियों के वैज्ञानिक नाम
जंगली बिल्ली (Wild Cat)
जगली बिल्लियों की ये प्रजातियां यूरेशिया और अफ्रीकी देशों के जंगलों में पाई जाती हैं। ये बिल्ली परिवार (फेलीडे) और बिल्ली प्रजाति से फेलिस सिल्वेस्ट्रिस आती हैं। ज्यादातर जंगलों में ही पाए जाने के कारण इन्हें वाइल्ड कैट कहा जाता है। वाइल्ड-कैट प्रजाति की तीन से पाँच उप-प्रजातियाँ हैं। इन प्रजातियों की बिल्लियों को इनकी आक्रामक प्रकृति के कारण पालतू नहीं बनाया जा सकता है। यूरोपीय वाइल्डकैट ( वैज्ञानिक नाम- फेलिस सिल्वेस्ट्रिस सिल्वेस्ट्रिस) एक उप-प्रजाति है और यह स्कॉटलैंड से लेकर महाद्वीपीय यूरोप और पश्चिमी एशिया तक के जंगलों में पाई जाती हैं।
फेलिन (Feline)
फेलीडे नामक परिवार से सम्बन्धित फेलीन बिल्लियों की 37 प्रजातियां पाई जाती हैं। इन प्रजातियों में चीता (Cheetah), प्यूमा (Puma), जेग्वार (Jaguar), लेपर्ड (Leopard), शेर (Lion), लिंक्स (Lynx), टाइगर (Tiger) और घरेलू बिल्ली (Domestic Cat), आदि शामिल हैं। ये प्रजातियां ऑस्ट्रेलियां और अंटार्कटिक को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी देशों में पाई जाती हैं।
लिंक्स (Lynx)
लिंक्स जाति (Genus) में छोटी पूंछ वाली बिल्लियों (फैमिली फेलिडे) को शामिल किया जाता हैं और इनकी चार प्रजातियां हैं जो पूरे यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के जंगलों में पाई जाती हैं। लिंक्स (लिंक्स कैनाडेंसिस) और बॉबकैट (लिंक्स रूफस) दो उत्तरी अमेरिकी फेलिड हैं जो जंगल में पाई जा सकती हैं। ये दो यूरोपीय लिंक्स क्रमशः यूरेशियन लिंक्स और इबेरियन लिंक्स के रूप में जाने जाते हैं, और एक दूसरे से संबंधित हैं।
बाघ (Penthera Tigris)
बिल्लियों की बाघ (Penthera Tigris) प्रजाति सबसे खतरनाक मानी जाती है. इसकी पूरी श्रृंखला रूस के सुदूर पूर्व से लेकर उत्तर कोरिया, चीन, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों से होते हुए इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा तक फैली हुई है। बाघ विलुप्त होने कगार पर हैं, इसलिए इनके संरक्षण के कई प्रयास विभिन्न देशों में किए जा रहे हैं।
प्यूमा (Puma)
बिल्लियों की प्रजाति प्यूमा (Puma) को पहाड़ी शेर, कौगर, पैंथर (पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में), या कैटामाउंट (प्राचीन काल में) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बड़ी भूरे रंग की नई दुनिया की बिल्ली है जो आकार में जगुआर के बराबर है और पश्चिमी गोलार्ध में पाई जाने वाली एकमात्र बड़ी बिल्ली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।