गौतम कुमार सिंह ने संभाला नाबार्ड बिहार क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार संभाला
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बिहार क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के रूप में गौतम सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। बिहार के मूल निवासी गौतम कुमार सिंह ने अपने तीन दशकों के करियर में नाबार्ड के प्रधान कार्यालय मुंबई उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल और झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय रांची सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है

जागरण संवाददाता, पटना।राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बिहार क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के रूप में गौतम कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। वह इससे पूर्व वे नाबार्ड के रांची (झारखंड) क्षेत्रीय कार्यालय का नेतृत्व कर रहे थे।
बिहार के मूल निवासी गौतम कुमार सिंह ने अपने तीन दशकों के करियर में नाबार्ड के प्रधान कार्यालय मुंबई, उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल और झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय रांची सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। मुंगेर और जमुई में जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और कृषि नवाचार को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में कई प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (एनआरएम) परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गईं।
वह बिहार और मध्य प्रदेश में क्षेत्रिय ग्रामीण बैंकों के नामित निदेशक के रूप में भी योगदान दिया। प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) का कम्प्यूटरीकरण, सहकारी ऋण संरचना का सुदृढ़ीकरण, धनबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के कायाकल्प हेतु योजना निर्माण और जलवायु वित्तपोषण पहल को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
उनके प्रयासों से किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूती मिली, मूल्य शृंखला वित्तपोषण और भौगोलिक संकेतकों (जीआई) को बढ़ावा मिला। साथ ही, राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण में सहयोग भी प्राप्त हुआ। ग्रामीण समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जमीनी समझ से बिहार में टिकाऊ विकास एवं समावेशी वृद्धि को नई गति मिलने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति से नाबार्ड की ग्रामीण उन्नति से जुड़ी पहलों को और मजबूती मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।