Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE Exam 2025: गेट एग्जाम का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगा किस विषय का पेपर

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 11:53 AM (IST)

    ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम के लिए फिलहाल एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया भी चल रही है। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर gate2025.iitr.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 20 नवंबर 2024 तक का मौका दिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    GATE 2025 Exam Schedule: गेट एग्जाम का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गेट एग्जाम का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/examination-schedule.html पर परीक्षा का विषयवार टाइमटेबल रिलीज किया है। एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर एग्जाम के लिए सेव करके रख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2025 Exam Schedule: दो पालियों में होगा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम 

    जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE Exam 2025) एग्जाम फरवरी में 1, 2, 15 और 16 फरवरी को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। सुबह के सेशन में यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कराई जाएगी। दोपहर सत्र की परीक्षाएं दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच कराई जाएगी। यह एग्जाम कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार केवल एक या दो टेस्ट पेपर के लिए ही उपस्थित हो सकते हैं। गेट एग्जाम में मल्टीपल च्वाइस क्वैश्चन (MCQ), मल्टीपल सेलेक्शन क्वैश्चन (MSQ) और न्यूमैरिकल प्रश्न शामिल होंगे।

    GATE 2025 Exam Schedule: ये रहा  ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम का फुल शेड्यूल

    -1 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में CS1, AG, MA और सेकेंड शिफ्ट में और दोपहर की शिफ्ट में CS2, NM, MT, TF, IN पेपर कराएं जाएंगे।

    -2 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में ME, PE, AR और सेकेंड शिफ्ट में और दोपहर की शिफ्ट में EE का पेपर होगा।

    -15 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में CY, AE, DA, ES, PI और सेकेंड शिफ्ट में और दोपहर की शिफ्ट में EC, GE, XH, BM, EY विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।

    -16 फरवरी को परीक्षा के आखिरी दिन में सुबह की शिफ्ट में CE1, GG, CH, PH, BT और दोपहर की पाली में CE2, ST, XE, XL, MN पेपर कराया जाएगा।

    आईआईटी रुड़की ने हाल ही में गेट परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को 10 नवंबर तक का समय दिया गया है। अब इस समय सीमा को आगे बढ़ाकर 20 नवंबर, 2024 कर दिया गया है। निर्धारित डेडलाइन के भीतर अभ्यर्थी आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।