Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2025 Answer Key: गेट एग्जाम आंसर की gate.iitr.ac.in पर होगी जारी, तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति, रिजल्ट मार्च में संभव

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 11:23 AM (IST)

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से Gate 2025 Answer Key कभी भी जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे। इस दौरान अगर अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो तय तिथियों के अंदर उस पर अपना ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।

    Hero Image
    GATE 2025 Answer Key जल्द हो सकती है जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2025) का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 एवं 16 फरवरी 2025 को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब इस एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जल्द ही उपलब्ध करवाई जा सकती है। Gate 2025 Answer Key and Response Sheet ऑनलाइन माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर जारी की जाएगी जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

    आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इसके बाद अगर आप इसमें दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो तय तिथियों के अंदर इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर पायेंगे।

    आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • गेट 2025 आंसर की जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और लॉग इन के माध्यम से ही किसी उत्तर पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे।

    कब घोषित होगा रिजल्ट

    प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार कर उसी के अनुसार अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार किया जायेगा। आईआईटी रुड़की की ओर से परिणाम की घोषणा मार्च 2025 माह में किये जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में आधिकारिक डेट का एलान नहीं किया गया है।

    कब हुई थी परीक्षा

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 फरवरी 2025 को CS1, AG, MA, CS2, NM, MT, TF, IN, 2 फरवरी 2025 को ME, PE, AR, EE, 15 फरवरी 2025 को CY, AE, DA, ES, PI, EC, GE, XH, BM, EY और 16 फरवरी 2025 को CE1, GG, CH, PH, BT, CE2, ST, XE, XL, MN का आयोजित किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

    यह भी पढ़ें- Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स रैली भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के पास आवेदन का मौका

    comedy show banner
    comedy show banner