Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया, gate2024.iisc.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 04:27 PM (IST)

    GATE 2024 गेट परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सुबह 930 बजे से दोपहर 1230 बजे तक होगा। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 230 बजे से शाम 530 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 3 4 10 और 11 फरवरी को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर की जा सकती है। यह तिथियां फिलहाल अस्थायी हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

    एजुकेशन डेस्क। GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर मौजूद जानकारी के लिए एग्जाम के लिए 24 अगस्त, 2023 से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो सकता है। हालांकि, सटीक डेट के लिए तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर ही नजर बनाएं रखें। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू द्वारा किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2024: फरवरी में होगी परीक्षा

    GATE 2024 परीक्षा का आयोजन आमतौर पर फरवरी की शुरुआत में ही किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है। परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर की जा सकती है। यह तिथियां फिलहाल अस्थायी हैं। जल्द ही एग्जाम की भी सटीक डेट जारी कर दी जाएगी।

    दो पालियों में होगी परीक्षा

    गेट परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट साइट gate 2024 .iisc.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर GATE 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा, जब एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद, अपना व्यक्तिगत विवरण प्रदान करें और फ़ॉर्म भरें। अब दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। इसके बाद, आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर टैप करें। अब अपने उपयोग के लिए GATE फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें। इसके बाद उसका एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    comedy show banner
    comedy show banner