Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, लेट फीस के साथ 20 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 04:49 PM (IST)

    GATE 2024 विलंब शुल्क के साथ गेट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2023 है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अब यह डेट के बीतने के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय रहते आवेदन कर दें। GATE 2024 परीक्षा 3 4 10 और 11 फरवरी 2024 को है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी 2024 को जारी कर दिए जाएंगे।

    Hero Image
    GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका है। (image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका है। लेट फीस के साथ अब उम्मीदवार 20 अक्टूबर, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (Indian Institute of Science, Bangalore) की ओर से बीते दिन 12 अक्टूबर, 2023 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आज 13 अक्टूबर, 2023 से इस परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर खोल दी गई है। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं कर पाएं हैं, वे आधिकारिक साइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2024: फरवरी में होगी परीक्षा और जनवरी में जारी होंगे प्रवेश पत्र 

    विलंब शुल्क के साथ गेट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2023 है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अब यह डेट के बीतने के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय रहते आवेदन कर दें। GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी, 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।  

    GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और विलंब शुल्क के साथ शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें। अबकंर्फमेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    यह भी पढ़ें: AIMA MAT December 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें फुल डिटेल