Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2024: गेट एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब बिना लेट फीस के इस तारीख तक करें आवेदन

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 09:08 AM (IST)

    GATE 2024 गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त 2023 से शुरू हुए थे जो कि बिना विलंब शुल्क के कल समाप्त होने थे लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2023 तक कर दिया गया है। वहीं परीक्षा 2024 का आयोजन विभिन्न विषयों के लिए 3 4 10 और 11 फरवरी को कंडक्ट कराया जाएगा। परीक्षा के परिणाम 16 मार्च 2024 को घोषित होने वाले हैं।

    Hero Image
    GATE 2024: गेट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। GATE 2024: गेट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। ताजा अपडेट के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2024) परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अब 05 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई लेट फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, इसके पहले इस परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, लेट फीस के साथ उम्मीदवार अब 13 अक्टूबर, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अब गेट एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें, जिससे वे लेट फीस का भुगतान करने से बच सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी सूचना के अनुसार, आरक्षित एवं महिला अभ्यर्थियों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, लेट फीस के साथ 1400 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा, अन्य अन्य सभी श्रेणी 1,800 रुपये फीस देनी होगी, जबकि लेट फीस के रुप में 2,300 रुपये देने होंगे।

    फरवरी में परीक्षा और मार्च में आएगा परिणाम 

    गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त, 2023 से शुरू हुए थे, जो कि बिना विलंब शुल्क के कल समाप्त होने थे लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 5 अक्टूबर, 2023 तक कर दिया गया है। वहीं, परीक्षा 2024 का आयोजन विभिन्न विषयों के लिए 3, 4, 10 और 11 फरवरी को कंडक्ट कराया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह, अगले शनिवार, 10 फरवरी और रविवार, 11 फरवरी को भी दो सेशन में ही परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के परिणाम 16 मार्च 2024 को घोषित होने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें: NTA UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर नोटिफिकेशन जल्द होगा रिलीज, ugcnet.nta.nic.in पर कर पाएंगे आवेदन

    comedy show banner
    comedy show banner