Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    GATE 2024 Answer Key: गेट आंसर की gate2024.iisc.ac.in पर जारी, इस डेट तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 02:52 PM (IST)

    भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलूरू की ओर से गेट 2024 एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की 19 फरवरी 2024 को जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर की में दर्ज किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होने पर 22 फरवरी 2024 तक ऑब्जेशन दर्ज कर सकते हैं।

    Hero Image
    GATE 2024 Answer Key आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE) 2024 का आयोजन 3 से 11 फरवरी 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलूरू की ओर से रिस्पॉन्स शीट जारी की जा चुकी है। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की 19 फरवरी 2024 को जारी कर दी गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंसर की ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी की गयी है जहां से आप इसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    25 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। मिलान के दौरान अगर वे उत्तर कुंजी में दिए किसी आंसर की संतुष्ट नहीं होंगे तो वे उस पर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 22 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी आंसर की पर आपत्ति लॉगिन डिटेल दर्ज करके दर्ज कर सकते हैं।

    GATE 2024 Answer Key- डायरेक्ट लिंक

    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

    • गेट 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर विजिट करना होगा।
    • आंसर की जारी होते ही आपको वेबसाइट के होम पेज पर इसका लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
    • अब इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल (लॉगिन डिटेल) भरकर सबमिट करना होगा।
    • अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    इस डेट को आएंगे नतीजे

    आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण विश्लेषकों की टीम के द्वारा किया जाएगा। फाइनल आंसर की आधार पर उम्मीदवारों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट 16 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Career in Journalism: इन कोर्सेज से जर्नलिज्म के क्षेत्र में करियर को दें रफ्तार