Move to Jagran APP

GATE 2023 Result: आइआइटी कानपुर ने घोषित किए गेट नतीजे, इस लिंक देखें परिणाम, रिस्पॉन्सेस और फाइनल आंसर-की

GATE 2023 Result Link on gate.iitk.ac.in आइआइटी कानपुर ने वीरवार 16 मार्च 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनयरिंग (गेट) 2023 के नतीजों की घोषणा करते हुए लिंक को परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। अपनी इनरोलमेंट आइडी व पासवर्ड ने गेट 2023 रिजल्ट देखें।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalFri, 17 Mar 2023 09:05 AM (IST)
GATE 2023 Result: आइआइटी कानपुर ने घोषित किए गेट नतीजे, इस लिंक देखें परिणाम, रिस्पॉन्सेस और फाइनल आंसर-की
GATE 2023 Result Link: आइआइटी कानपुर ने गेट 2023 रिजल्ट लिंक को परीक्षा पोर्टल, gate.iitk.ac.in पर एक्टिव किया।

एजुकेशन डेस्क। GATE 2023 Result Link: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), कानपुर ने अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनयरिंग (गेट) 2023 के परिणामों की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा गेट 2023 रिजल्ट की घोषणा वीरवार, 16 मार्च की शाम को की गई। इसके बाद आइआइटी कानपुर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपना परिणाम परीक्षा पोर्टल, gate.iitk.ac.in पर लॉग-इन करके देख सकते हैं। गेट रिजल्ट 2023 के अतिरिक्त उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और परीक्षा का फाइनल आंसर-की भी लॉग-इन के बाद देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE 2023 रिजल्ट लिंक

यह भी पढ़ें - GATE 2023 Toppers List: पेपर-वाइज इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, आइआइटी कानपुर ने जारी की गेट टॉपर्स लिस्ट

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आइआइटी कानुपर द्वारा एक्टिव किए गेट 2023 रिजल्ट लिंक के पेज पर विजिट करना होगा और फिर अपनी इनरोलमेंट आइडी या रजिस्टर्ड ईमेल ऐड्रेस और गेट परीक्षा पोर्टल पर दर्ज किए गए पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। बता दें कि आइआइटी कानपुर द्वारा गेट नतीजों की घोषणा 16 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसके अनुसार ही संस्थान ने परिणाम घोषित कर दिए। दूसरी तरफ, इस साल की गेट परीक्षा का आयोजन आइआइटी कानपुर ने 4 से 12 फरवरी 2023 तक किया था। इसके बाद 15 फरवरी को कैंडीडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और 21 फरवरी को प्रोविजिनल आंसर-की जारी किए गए थे, जिन पर उम्मीदवारों ने 25 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद आइआइटी कानपुर ने फाइनल आंसर-की और नतीजों की घोषणा वीरवार को की।

यह भी पढ़ें - GATE Result 2023: घोषित हुए गेट परीक्षा के परिणाम, सफल होने पर अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर जताई खुशी

GATE 2023 Result: गेट स्कोर कार्ड डाउनलोड 21 मार्च से

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आइआइटी कानपुर ने गेट रिजल्ट 2023 लिंक को भले ही एक्टिव कर दिया हो, जिसके माध्यम से कैंडीडेट्स अपना परिणाम जान सकते हैं और फाइनल आंसर-की व अपनी रिस्पॉन्स शीट से अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं; लेकिन संस्थान द्वारा गेट 2023 स्कोर कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक कैंडीडेट्स गेट स्कोर कार्ड 2023 को 21 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए भी उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

यह भी पढ़ें - GATE Result 2023: आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा के नतीजे किए घोषित, 21 मार्च से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड