Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE 2023 Exam: गेट रिस्पॉन्स शीट आज होगी रिलीज, gate.iitkgp.ac.in पर इन सिंपल स्टेप्स से करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 09:02 AM (IST)

    GATE 2023 Exam ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) परीक्षा का आयोजन 4 5 11 और 12 फरवरी 2023 को आठ सेशन में आयोजित किया गया थी। इस एग्जाम का आयोजन आईआईटी कानपुर ने किया था। जल्द ही परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाएगी।

    Hero Image
    GATE 2023 Exam: गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट कल रिलीज की जाएगी।

    एजुकेशन डेस्क। GATE 2023 Exam: गेट परीक्षा का आयोजन हाल ही में हुआ है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अभ्यर्थी आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। उत्तर कुंजी रिलीज होने के पहले परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर कल, 15 फरवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर Response sheet जारी कर देगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन जारी होगी आंसर-की और रिजल्ट 

    शेड्यूल के मुताबिक, उत्तर कुंजी 21 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी। यह आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसको डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों को लगता है कि अगर उनके क्वैश्चन की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 21 फरवरी, 2023 से 25 फरवरी, 2023 तक का मौका दिया जाएगा। प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति प्राप्त करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। इसके बाद परिणामों की घोषणा, अगले महीने में की जाएगी। यह नतीजे 16 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे।

    Steps to download GATE 2023 response sheet: गेट रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    गेट रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, रिस्पांस शीट लिंक (जब उपलब्ध हो) पर क्लिक करें। अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। response sheet की जांच करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

    12 फरवरी, 2023 तक हुई थी परीक्षा 

    GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आठ सेशन में आयोजित किया गया थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष परीक्षा में 6.8 लाख उम्मीदवारों ने GATE 2023 के लिए पंजीकरण कराया था। वहीं, इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।