Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO Missions List 2023-24: चंद्रयान-3, आदित्य-L1 के बाद गगनयान समेत कई हैं इसरो के मिशन, देखें पूरी लिस्ट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 11:48 AM (IST)

    Exam GK on ISRO Missions in 2023-24 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 और फिर तुरंत बाद सूर्य मिशन आदित्य-L1 को लॉन्च किए जाने के बाद अब मानवयुक्त अतिरक्ष मिशन गगनयान की दिशा में सबसे पहले परीक्षण यान TV-D1 को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। हालांकि इसरो की सफलता यही नहीं थमी है एवं कई और मिशन वर्ष 2024 और इसके बाद 2025 में शुरू किए जाने हैं।

    Hero Image
    Exam GK on ISRO Missions in 2023-24: जानें इसरो के 2023, 2024 और 2025 के मिशन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Exam GK on ISRO Missions List in 2023, 2024 & 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा इस साल यानी 2023 में चंद्रयान-3 और फिर तुरंत बाद सूर्य मिशन आदित्य-L1 को लॉन्च किया गया। हालांकि, इसरो की सफलता यही नहीं थमी है और अब मानवयुक्त अतिरक्ष मिशन गगनयान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए परीक्षण के चरण में सबसे पहले टेस्ट व्हीकल डेवेलपमेंट फ्लाइट (TV-D1) को इस शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च किया जाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TV-D1 का यह प्रक्षेपण फिलहाल मानवरहित होगा जो कि गगनयान 1 मिशन 2024 की दिशा में पहला कदम है। अगले वर्ष गगनयान 2 मिशन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद भी इसरो के कई और मिशन वर्ष 2024 और इसके बाद 2025 में शुरू किए जाने हैं। आइए इसरो के हाल में किए गए अभियानों के साथ-साथ भविष्य के मिशन के बारे में जानते हैं:-

    नाम वर्ष उद्देश्य
    RISAT-1A/EOS-04 2021/22 इसरो का यह एक रेडार इमेजिंग सैटेलाइट है जिसे 14 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया। इसके माध्यम से सभी मौसम की परिस्थितियों के दौरान कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान जैसे कामों के लिए हाई क्वालिटी इमेज उपलब्ध कराया जाएगा।
    चंद्रयान-3 2023 इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सहत की जांच के लिए 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 चंद्र रोवर का प्रक्षेपण किया था और यह 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरा।
    आदित्य-L1 2023 चंद्रयान-3 के तुरंत बाद ही 2 सितंबर को इसरो ने सोलर मिशन के तहत आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। इस यान को सन-अर्थ सिस्टम के लैग्रेंज प्वाइंट (L1) की प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस मिशन से कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन, प्री-फ्लेयर और सौर-लपटों और उनकी विशेषताएं, अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता, कण और क्षेत्रों का प्रसार की जानकारी जुटाई जानी है।
    गगनयान-1 2024 इसरो के मानवरहित गगनयान मिशन के पहले परीक्षण के चरण में गगनयान-1 का प्रक्षेपण किया जाएगा।
    गगनयान-2 2024 गगनयान-1 के आधार पर परीक्षण के दूसरे चरण में गगनयान-2 का प्रक्षेपण किया जाएगा।
    NISAR 2024 नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रेडार (NISAR) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और इसरो का संयुक्त मिशन है। इसके माध्यम से रिमोट सेंसिंग के लिए ड्यूअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक अपर्चर रेडार सैटलाइट को लॉन्च किया जाएगा।
    शुक्रयान-1 2024

    इसरो का यह मिशन शुक्र की कक्षा में यान को भेजने को लेकर है।

    चंद्रयान-4 2024 यह मिशन चंद्रयान-3 का अगला चरण है और इसे लूनर पोलर एक्प्लोरेशन मिशन (LUPEX) नाम दिया गया है। इस मिशन को इसरो जापान की अंतरिक्ष एजेंसी (JAXA) के साथ मिलकर लॉन्च करेगा।
    मंगलयान-2 2024

    यह इसरो के मंगल मिशन का दूसरा चरण है।

    गगनयान-3 2025

    मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के अंतर्गत इसरो पहले और दूसरे यान के आधार पर गगनयान-3 को वर्ष 2025 में लॉन्च करेगा।

    यह भी पढ़ें - Gaganyaan Mission: इसरो के मानवरहित गगनयान मिशन के पहले परीक्षण वाहन (TV-D1) का प्रक्षेपण 21 अक्टूबर को