ESIC Admit Card 2023: कर्मचारी राज्य बीमा निगम पैरामेडिकल परीक्षा 10 दिसंबर, प्रवेश पत्र डाउनलोड जल्द
कर्मचारी राज्य बीमा निगम पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि ईसएआइसी ने प्रवेश पत्र (ESIC Paramedical Admit Card 2023) जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं की है। अधिसूचना के मुताबिक प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। ईएसआइसी ने ग्रुप सी के अंतर्गत पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तारीख (ESIC Paramedical Exam Date 2023) का ऐलान कर दिया है। निगम द्वारा बृहस्पतिवार, 30 नवंबर 2023 को जारी अपडेट के मुताबिक पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ESIC Paramedical Admit Card 2023: प्रवेश पत्र डाउनलोड जल्द
हालांकि, ईएसआइसी ने पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं किया है। अधिसूचना के मुताबिक प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। निगम द्वारा प्रवेश पत्र (ESIC Paramedical Admit Card 2023) जारी किए जाने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, esic.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
ESIC Paramedical Admit Card 2023: दो घंटे की होगी परीक्षा
पैरामेडिकल भर्ती के लिए ईएसआइसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न टेक्निकल/प्रोफेशनल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलीजेंस और अरिथमेटिक एबिलिटी से सम्बन्धित होंगे। प्रश्नों की भाषा अंग्रेजी और हिंदी होगी। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
यह भी पढ़ें - AIIMS Recruitment 2023: एम्स दिल्ली ने ग्रुप B और C के पदों पर निकाली भर्ती, आज तक है आवेदन का मौका
बता दें कि ईएसआइसी ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, हरियाणा, आदि समेत विभिन्न राज्यों में संचालित अस्पतालों विभिन्न पैरामेडिकल के कुल 1035 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 से 31 अक्टूबर तक संचालित की थी। इसके बाद अब पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।