विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET Counselling 2020: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 4 जनवरी से करें रजिस्ट्रेशन, पढ़ें डिटेल

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 06:15 PM (IST)

NEET Counselling 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 जनवरी से प्रारंभ होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को 6 ...और पढ़ें

आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं डिटेल शेड्यूल
आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं डिटेल शेड्यूल

NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2020 के तहत स्ट्रे (Stray) वैकेंसी राउंड के लिए काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर काउंसलिंग का डिटेल शेड्यूल उपलब्ध है। जिसके अनुसार, नीट काउंसलिंग 2020 के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रजिस्ट्रेशन 4 जनवरी, 2021 से शुरू किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी भी राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

बता दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 जनवरी से प्रारंभ होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को 6 जनवरी, दोपहर 12 बजे तक का समय दिया जाएगा। वहीं, शुल्क भुगतान करने की सुविधा 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जाकर डिटेल शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध काउंसलिंग शेड्यूल लिंक पर जाना होगा।

उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखना होगा ध्यान

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि : 4 जनवरी, 2021

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त होने की तिथि : 6 जनवरी, 2021

सीट रिवर्जन की तिथि : 6 जनवरी, 2021

मेरिट के क्रम में उम्मीदवारों की सूची अग्रेषित करने की तिथि : 7 जनवरी, 2021

संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग करने की तिथि : 7 जनवरी से 15 जनवरी, 2021

यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सत्र शुरू होने की तिथि : 2 फरवरी, 2021

बता दें कि वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई है। वहीं, एमसीसी ने काउंसलिंग के आयोजन के लिए सीमित समय उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए भाग लेने वाले संस्थानों / कॉलेजों को शनिवार और रविवार को कार्य दिवस के रूप में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।