Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने टाली यूजी की पहली मेरिट लिस्ट, जानिए अब कब होगी रिलीज

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 11:25 AM (IST)

    DU UG Admission 2022 डीयू पहली यूजी मेरिट लिस्ट टलने के बाद अब स्टूडेंट्स को और इंतजार करना पड़ेगा। छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि डीयू मेरिट सूची से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

    Hero Image
    डीयू के यूजी प्रोगाम में एडमिशन की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अहम है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। DU UG Admission 2022: डीयू के यूजी प्रोगाम में एडमिशन की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। दिल्ली यूनिवर्सिटी अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज, 18 अक्टूबर, 2022 को नहीं जारी करेगी। ताजा सूचना के मुताबिक डीयू ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज की दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट  में दायर की गई एक याचिका पर बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 को होने वाली सुनवाई के चलते सूची को टाल दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर करते रहें विजिट 

    डीयू कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) की फर्स्ट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर  होनी थी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस सूची का इंतजार कर रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर ताजा अपडेट चेक करते रहें। 

    पहले ये था शेड्यूल 

    छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि, यूजी प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद, सीट स्वीकृति प्रक्रिया 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच तक चलनी है। इसके बाद, कॉलेज 22 अक्टूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। बता दें कि इसके पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने Stimulated सूची शुक्रवार, 14 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी। इसके बाद, स्टूडेंट्स को वरीयताओं बदलने के लिए 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था।

    इस दिन आएगी सेकेंड लिस्ट

    पहली लिस्ट के बाद, दूसरी आवंटन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी और तीसरा आवंटन 4 नवंबर को होगा। डीयू की दूसरी मेरिट सूची 30 अक्टूबर को और तीसरी मेरिट सूची 10 नवंबर को शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट- पर जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आवेदकों की कुल संख्या में 1.42 लाख से अधिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्टूडेंट्स हैं , जो कुल आवेदकों का 80% से अधिक है।

    इसके अलावा, मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, डीयू के तहत अन्य कॉलेज अलग मेरिट सूची जारी करेंगे, उम्मीदवार संबंधित कॉलेज पोर्टल पर यूजी मेरिट सूची की जांच कर सकते हैं। बता दें कि इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में एडमिशन सीयूईटी यानी कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी स्कोर के आधार पर हो रहे हैं।