Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DU PG NCWEB 2022 सेकेंड मेरिट लिस्ट घोषित, admission.uod.ac.in पर इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 11:26 AM (IST)

    DU PG NCWEB 2022 डीयू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी 2022 दूसरी मेरिट सूची अंग्रेजी पंजाबी उर्दू संस्कृत फारसी बंगाली आदि सहित कुछ अन्य प्रोगाम के लिए जारी की गई है। हालांकि पहले सूची 19 दिसंबर को जारी होने वाली थी लेकिन इसमें देरी हुई है। यह सूची अब रिलीज की गई है।

    Hero Image
    यू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी 2022 दूसरी मेरिट सूची घोषित हो चुकी है।

    एजुकेशन डेस्क। DU PG NCWEB 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने पोस्टग्रेजुएशन की सेकेंड मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। यह दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर रिलीज की है। अब ऐसे में, जिन स्टूडेंट्स के नाम इस लिस्ट में हैं वे अब दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद में, कॉलेज दूसरी मेरिट सूची के खिलाफ प्रवेश को सत्यापित और अनुमोदित करेंगे। अनुमोदन के बाद, उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले शुल्क का भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीयू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी 2022 दूसरी मेरिट सूची अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत, फारसी, बंगाली आदि सहित कुछ अन्य प्रोगाम के लिए जारी की गई है। हालांकि, पहले, सूची 19 दिसंबर को जारी होने वाली थी लेकिन इसमें देरी हुई है। यह सूची अब रिलीज की गई है।

    How To Check DU PG NCWEB 2nd Merit List: डीयू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी सेकेंड मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    डीयू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी सेकेंड मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी admission.uod.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर एनसीडब्ल्यूईबी सेक्शन में जाएं। अब एनसीडब्ल्यूईबी पीजी प्रवेश सूची लिंक पर क्लिक करें। अब अब, प्रोग्राम के अनुसार मेरिट लिस्ट चुनें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसे जांचें और डाउनलोड करें। अब अभ्यर्थी चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख सकते हैं।

    इस दिन रिलीज होगी तीसरी लिस्ट

    डीयू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी मेरिट सूची 24 दिसंबर, 2022 के लिए निर्धारित है। इस दिन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 26 से 27 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वे डीयू पीजी एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी मेरिट सूची के लिए 28 दिसंबर, 2022 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अंतिम तिथि बीतने के बाद फीस स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा पीजी प्रोगाम से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।