Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIOS: 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, 12 नवंबर से आयोजित होंगे अक्टूबर-नवंबर पब्लिक एग्जाम

    Download NIOS Admit Card 2021 10वीं और 12वीं कक्षाओं के अक्टूबर-नवंबर 2021 सेशन की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किये छात्र-छात्राओं को अपना NIOS एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए एनआईओएस के स्टूडेंट पोर्टल पर विजिट करने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

    By Rishi SonwalEdited By: Updated: Fri, 05 Nov 2021 08:43 AM (IST)
    Hero Image
    एनआईओएस द्वारा सैद्धांतिक परीक्षाओं का आयोजन 12 नवंबर 2021 से भारत में बनाये गये केंद्रों पर किया जाना है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Download NIOS Admit Card 2021: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने अक्टूबर-नवंबर 2021 पब्लिक एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। संस्थान द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराये जाने से सम्बन्धित अपडेट 3 नवंबर 2021 को जारी किया गया। जिन छात्र-छात्राओं ने एनआईओएस पब्लिक एग्जाम 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट, sdmis.nios.ac.in पर एक्टिव किये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक से करें डाउनलोड NIOS एडमिट कार्ड 2021

    इन स्टेप में NIOS एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें

    राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के अक्टूबर-नवंबर 2021 सेशन की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किये छात्र-छात्राओं को अपना NIOS एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए एनआईओएस के स्टूडेंट पोर्टल पर विजिट करने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपना इनरोलमेंट नंबर भरकर और हॉल टिकट टाईप का चयन करके सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख पाएंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    12 नवंबर से आयोजित होंगे अक्टूबर-नवंबर पब्लिक एग्जाम

    इससे पहले, एनआईओएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए सैद्धांतिक (Theory) परीक्षाओं का आयोजन 12 नवंबर 2021 से भारत में बनाये गये केंद्रों पर किया जाना है। हालांकि, विदेश में बनाये गये केंद्र पर एग्जाम एक दिन पहले ही 11 नवंबर से आयोजित किए जाएंगे।

    राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा जारी एनआईओएस पब्लिक एग्जाम डेटशीट 2021 के अनुसार उच्चतर माध्यमिक छात्रों के लिए पब्लिग एग्जाम संस्कृत और प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा विषय के साथ शुरू होगी। वहीं, माध्यमिक छात्रों के लिए परीक्षाएं हिंदुस्तानी संगीत के साथ शुरू होंगी। दोनो ही कक्षाओं के एग्जाम दोपहर की पाली में 2.30 बजे से शुरू होंगे।