आपको पता है टिकट पर दर्ज WLया CNF शब्दों का मतलब क्या है?
जब हम पीएनआर स्टेट्स चेक करते हैं तब उस पर कई तरह शॉर्ट वर्ड लिखे होते हैं जैसे - WL CNF CAN RAC। आपको पता इन शब्दों का मतलब क्या है? हम आपको बताते ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। रेलवे के सफर जितना मजेदार है, टिकट बुक करना उतना मुश्किल काम है। छठ और दीपावली जैसे त्योहारों के समय कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जब वेटिंग टिकट मिलता है, तो आप लगतार चेक करते हैं कि फिलहाल टिकट किस स्थिति में है। इसके लिए हम टिकट पर दर्ज पीएनआर नंबर का इस्तेमाल कर स्टेट्स चेक करते हैं। जब हम स्टेट्स चेक करते हैं, तब उस पर कई तरह शॉर्ट वर्ड लिखे होते हैं, जैसे - WL, CNF, CAN, RAC। आपको पता इन शब्दों का मतलब क्या है? हम आपको बताते हैं...
RAC- RAC का फुल फॉर्म होता है Reservation Against Cancellation। इसमें दो यात्री को यात्रा करने के लिए एक बर्थ दी जाती है। ऐसा उस स्थिति में किया जाता है, जब किसी ने अपना टिकट कैंसिल किया हो।
CNF- इसका मतलब है कि यात्री टिकट कन्फर्म है।
CAN- इसका मतलब है कि यात्री ने टिकट रद कर दिया है।
WL- इसका मतलब कि यात्री ने टिकट बुक किया है, लेकिन वह बोर्डिंग नहीं कर सकता। यात्री ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक वेटिंग लिस्ट टिकट रद कर सकता है। अगर टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाता है।
GNWL- सामान्य श्रेणी का टिकट किसी दूसरे यात्री के टिकट रद करने के बाद कन्फर्म हुआ है।
TQWL- TQWL का तात्पर्य तत्काल वेटलिस्ट से है। जब कोई यात्री तत्काल बुकिंग करता है और उसे प्रतीक्षा सूची में डाला जाता है। इसे TQWL के रूप में दिखाया जाता है। इस टिकट की कन्फर्म होने की संभावना कम होती है।
PQWL - पूल्ड कोटा वेटलिस्ट के तहत मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग वेटलिस्ट बनाई जाती है, जो सामान्य वेटलिस्ट से होती है।
RLWL - रिमोट लोकेशन वेटलिस्ट के कन्फर्म होने की संभावना अधित होती है। छोटे स्टेशनों में सीटों का अलग कोटा होता है और RLWL का दर्जा दिया जाता है।
RSWL - एक स्टेशन स्फेसिक वेटलिस्ट को रोड-साइड वेटलिस्ट कहा जाता है।
NR - NR का अर्थ है 'नो रूम' और NR टिकट के साथ आगे बुकिंग की अनुमति नहीं होती है।
NOSB - NOSB का मतलब है नो सीट बर्थ । 12 साल से कम उम्र के बच्चे किराया देते हैं और उन्हें सीटें आवंटित नहीं की जाती हैं। ऐसे में उनका पीएनआर स्टेटस NOSB - नो सीट बर्थ दिखता है।
REL- आरईएल का मतलब है स्टैंड फॉर रिलीज
WEBCAM - इस का मतलब यह एक रेलवे काउंटर टिकट है, जिसे किसी यात्री ने इंटरनेट पर रद्द किया है और उसे रिफंड नहीं मिला है।
WEBCANRF- इस का मतलब यह एक रेलवे काउंटर टिकट है, जिसे किसी यात्री ने इंटरनेट पर रद्द किया है और उसे रिफंड मिला है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।