Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Schools Closed: 12 जनवरी तक बंद रहेंगे दिल्ली के प्राइमरी स्कूल, दिल्ली सरकार ने ठंड के चलते बढ़ाई छुट्टियां

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 07:36 AM (IST)

    देशभर में लगातार कड़ाके की ठंड के चलते दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों की छुट्टियां एक्सटेंड करने का फैसला किया है। पहले दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहने वाले थे जिसे अब 12 जनवरी 2024 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। इसके अलावा 9th से 12th क्लास तक के लिए क्लासेज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।

    Hero Image
    Delhi Schools Closed: दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है और साथ ही उनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। अब दिल्ली के सभी स्कूल 12 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे। इससे पहले यह अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ाया गया था जिसे ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते 12 जनवरी कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए टाइम में हुआ बदलाव

    राज्यभर में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद होने के साथ ही कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। 9th से लेकर 12th तक के स्टूडेंट्स के लिए अब स्कूल सुबह 10 बजे से ओपन किये जाएंगे। स्कूलों की ओर से क्लासेज दोपहर 3 बजे तक जारी रहेंगे।

    यूपी और हरियाणा में इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल

    दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पहले ही विंटर वेकेशन चल रहे हैं। जहां उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन 14 जनवरी 2024 तक जारी रहेंगे वहीं हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियां 15 जनवरी 2024 तक जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- SSC CPO Paper 2 Admit Card: दिल्ली पुलिस और CAPF में SI भर्ती पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड