Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi EWS First List Out 2022: दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें, जारी हुई ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन की पहली लिस्ट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 27 Apr 2022 12:32 PM (IST)

    Delhi EWS First List Out 2022दिल्ली शिक्षा विभाग ने पहले 07 अप्रैल 2022 को ईडब्ल्यूएस प्रवेश 2022-23 आवेदन प्रक्रिया आयोजित की थी। इसके बाद इसके लिए पहली लकी ड्रा लिस्ट 30 अप्रैल 2022 को जारी होनी थीलेकिन डिपार्टमेंट ने 4 दिन पहले 26 अप्रैल को ही रिलीज कर दिया है।

    Hero Image
    Delhi EWS First List List out 2022: ईडब्ल्यूएस डीजी लॉटरी की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Delhi EWS First List List out 2022: दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें, स्कूलों में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस डीजी लॉटरी की पहली लिस्ट (EWS Lottery 2022-23 first list ) जारी हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए यह लिस्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने अपनीआधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर अपलोड की है। अब ऐसे में जो भी पैरेंट्स इस सूची का इंतजार कर रहे थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सूची की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

    Delhi EWS First List List out 2022: ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन लिस्ट की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें 

    शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट यानी edudel.nic.in . पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और “ईडब्ल्यूएस/डीजी प्रवेश और ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप प्रवेश” टैब पर क्लिक करें। अब ऐसा करने पर, एक नया पेज खुलेगा, जिसमें लॉटरी-आधारित प्रवेश के बारे में सभी प्रासंगिक जानकारी होगी। अब “ईडब्ल्यूएस/डीजी/फ्रीशिप रिजल्ट 2022-23” शब्दों से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, ऐसा करने पर, एक नया पेज खुलेगा, जिसमें लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि मांगी जाएगी। दिए गए रिक्त स्थान में इन क्रेडेंशियल्स को दर्ज करें। इसके बाद, परिणाम तक पहुंचने के लिए 'सबमिट' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ की एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट करें।

    दिल्ली शिक्षा विभाग ने पहले, 07 अप्रैल, 2022 को ईडब्ल्यूएस प्रवेश 2022-23 आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद, इसके लिए पहली लकी ड्रा लिस्ट 30 अप्रैल, 2022 को जारी होनी थी, लेकिन, डिपार्टमेंट ने 4 दिन पहले, 26 अप्रैल को ही रिलीज कर दिया है।

    बता दें कि हर साल, डीओई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और समुदायों के स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस सेक्शन के तहत स्टूडेंट्स को नर्सरी, प्री-स्कूल, केजी, प्राइमरी और कक्षा 1 में प्रवेश लिया जा सकता है।

    comedy show banner
    comedy show banner