Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Class 9, 11 Result 2022 घोषित, जानें edudel.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 04:22 PM (IST)

    Delhi Class 9 11 Result 2022 दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर रिलीज कर दिया गया है।

    Hero Image
    Delhi Class 9, 11 Result 2022: दिल्ली डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ( Delhi Directorate of Education, Delhi DoE)

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Delhi Class 9, 11 Result 2022: दिल्ली डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ( Delhi Directorate of Education, Delhi DoE) ने 9वीं और 1़1वीं कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। DoE ने परिणाम का लिंक ऑफिशियल edudel.nic.in पर एक्टिव किया गया है। ऐसे में वे स्टूडेंट्स, जो दिल्ली के सरकारी स्कूलों की 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोर देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद वे अपना स्कोर देख पाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सत्र के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं परिणाम की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Class 9, 11 Result 2022: दिल्ली 9वीं, 11वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    दिल्ली 9वीं और 11वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in या edustud.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, “कक्षा 9 और 11 परिणाम 2021-22” पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करना होगा। इसके बाद, आपका दिल्ली परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

    स्टूडेंट्स को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट्स edudel.nic.in और edustud.nic.in के ओपन होने में परेशानी हो सकती है। हालांकि कुछ समय बाद ऑफिशियल वेबसाइट्स का सर्वर ठीक हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट की जांच कर पाएंगे। दिल्ली सरकार की कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थीं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि थ्योरी और व्यावहारिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर 2021-22 के सत्र के लिए दिल्ली कक्षा 9 का परिणाम और कक्षा 11 का परिणाम घोषित किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner