Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट में हुई देरी, 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 03:40 PM (IST)

    NTA द्वारा CUET UG के अतिरिक्त कई अन्य परीक्षाएं CUET PG NEET UG UGC NET और कई अन्य आयोजित की जाती हैं। इनमें से NEET UG और UGC NET परीक्षाओं के आयोजन से पहले या बाद में सामने आई कथित अनियमितताओं के कारण देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को CUET UG 2024 के आंसर-की और नतीजे में देरी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

    Hero Image
    CUET UG Result 2024: परीक्षा के आयोजन के 30 दिनों के भीतर नतीजे जारी होते हैं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे अन्य राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालयी सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET UG) 2024 का आयोजन 15 से 31 मई तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया था। इस परीक्षा के आयोजन के बाद नतीजे एक माह में यानी 30 जून तक घोषित किए जाने थे। हालांकि इस परिणाम अब विलंबित हो जाने से इसमें सम्मिलित 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार बढ़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CUET UG Result 2024: अभी आंसर-की भी नहीं हुई जारी

    बता दें कि NTA द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के बाद अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां जारी की जाती हैं और इन पर अभ्यर्थियों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाता है। जिन पर समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे परीक्षा तिथि से एक माह के भीतर जारी कर दिए जाते रहे हैं। हालांकि, इस बार CUET UG 2024 के आयोजन के एक माह बाद भी आंसर-की अभी तक जारी नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें - CUET UG Answer Key 2024: कभी भी जारी हो सकती है सीयूईटी यूजी आंसर की, exams.nta.ac.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

    CUET UG Result 2024: अन्य परीक्षाओं के चलते हुई देरी!

    NTA द्वारा CUET UG के अतिरिक्त कई अन्य परीक्षाएं CUET PG, NEET UG, UGC NET और कई अन्य आयोजित की जाती हैं। इनमें से NEET UG और UGC NET परीक्षाओं के आयोजन से पहले या बाद में सामने आई कथित अनियमितताओं के कारण देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को CUET UG 2024 के आंसर-की जारी करने और नतीजे तैयार करने में देरी का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, NTA की तरफ से कोई भी अपडेट CUET UG 2024 को लेकर अभी तक जारी नहीं किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner