विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जानें एप्लीकेशन प्रॉसेस, फीस, परीक्षा तिथि सहित पूरी डिटेल

Published: Sun, 02 Mar 2025 09:40 AM (IST)Updated: Sun, 02 Mar 2025 12:12 PM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से COMMON UNIVERSITY ENTRANCE TEST (CUET UG 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर ...और पढ़ें

CUET UG 2025: यहां से भरे सीयूईटी यूजी के लिए फॉर्म।
CUET UG 2025: यहां से भरे सीयूईटी यूजी के लिए फॉर्म।

HighLights

  1. सीयूईटी एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट।
  2. 22 मार्च तक किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी छात्र देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट 22 मार्च एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू होने की तिथि 1 मार्च 2025
आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 22 मार्च 2025
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025
फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि 24 से 26 मार्च 2025
परीक्षा की संभावित तिथि 8 मई से 1 जून 2025

सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए स्वयं कर सकते हैं आवेदन

जो भी छात्र इस एंट्रेस टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं वे स्वयं ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से मोबाइल/ लैपटॉप/ डेस्कटॉप से फॉर्म भर सकते हैं।

  • CUET UG 2025 Application Form भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर LATEST NEWS में Registration for CUET(UG)-2025 is LIVE! पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अब निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

जो छात्र 3 विषय के लिए आवेदन करेंगे और जनरल श्रेणी से होंगे उन्हें 1000 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 900 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। तीन सब्जेक्ट के बाद एडिशनल सब्जेक्ट एड करने पर प्रति विषय जनरल श्रेणी को 400 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 375 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। देश के बाहर के सेंटर्स के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फीस 4500 रुपये और प्रति विषय एड करने पर 1800 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका, 10th-ITI पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई