Move to Jagran APP

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी आंसर-की रिलीज, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति और ये देना होगा फीस

CUET PG 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी आंसर-की रिलीज करने के बाद अब पीजी परीक्षा के लिए भी आंसर-की रिलीज कर दी है। एनटीए ने यह उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 08:48 AM (IST)
CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी आंसर-की रिलीज, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति और ये देना होगा फीस
CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी आंसर-की रिलीज हो गई है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी आंसर-की रिलीज हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने बीती रात यानी कि 16 सितंबर को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट ( Common University Entrance Test Postgraduate, CUET PG) 2022 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर रिलीज हो गई है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर लॉगइन करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

prime article banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

सीयूईटी पीजी आंसर-की डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट्स अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। इसके बाद, अगर जांच करने के बाद लगता है कि, उनके आंसर ठीक नहीं जांचे गए हैं तो, वे 18 सितंबर, 2022 तक आपत्ति उठा सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि उनके पास आपत्ति उठाने के लिए 18 की रात 9 बजे तक का ही मौका है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का फीस देनी होगी। यह फीस नान-रिफंडेबल होगी। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे । कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी उम्मीदवार सीयूईटी यूजी आसंर-की रिलीज की जा सकती है। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। 

CUET PG 2022 Answer Key: How to check: सीयूईटी पीजी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीयूईटी पीजी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट--cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, दिखाई देने वाले होमपेज पर, CUET PG उत्तर कुंजी लिंक 2022 . पर क्लिक करें

एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। इसके बाद, अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि एंटर करनी होगी। इसके बाद, आपके सामने CUET PG उत्तर कुंजी 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। कैंडिडेट्स फिर उसके बाद प्रिंटआउट लेकर सेव रख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.