CTET Result 2023: सीबीएसई इस समय घोषित कर सकता है सीटीईटी दिसंबर 2022 के नतीजे, जानें मिनिमम मार्क्स
CTET Result 2023 सीबीएसई द्वारा सीटीईट रिजल्ट 2023 की घोषणा किसी भी समय किए जाने के अपडेट विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दिए जा रहे हैं। हालांकि पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखें को बोर्ड परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावनाएं कम ही हैं।
एजुकेशन डेस्क। CTET Result 2023: सीबीसीएसई सीटीईटी दिसबर 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को जल्द ही निर्णायक खबर मिल सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के दिसंबर 2022 चक्र के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बोर्ड द्वारा सीटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख का ऐलान औपचारिक तौर पर नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में सीटीईटी 2023 रिजल्ट की घोषणा जल्द ही किसी भी समय कर दिए जाने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सीटीईटी दिसंबर 2022 रिजल्ट की आधिकारिक जानकारी के लिए परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर प्रक्राशित होने वाले अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।
CTET Result 2023: सीबीएसई इस समय घोषित कर सकता है सीटीईटी दिसंबर 2022 के नतीजे
दूसरी तरफ, पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें को सीटीईटी परीक्षा के लिए अनौपचारिक आंसर-की पर उम्मीदवारों से आपत्तियों को स्वीकार किए जाने के एक माह बाद परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार सीबीएसई ने सीटीईटी दिसंबर 2022 परीक्षा के 28 दिसंबर से 2022 से 7 फरवरी 2023 के बीच विभिन्न घोषित तारीखों पर आयोजन के बाद अनौपचारिक आंसर-की 14 फरवरी को जारी किए और इन उत्तर-कुंजियों पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 17 फरवरी तक आमंत्रित किया। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा। पिछल वर्ष के पैटर्न के हिसाब से बोर्ड द्वारा सीटीईटी रिजल्ट दिसंबर 2022 को होली के बाद 10 मार्च 2023 तक घोषित कर सकता है।
CTET Result 2023: सीटीईटी दिसंबर 2022 में सफल घोषित होने के लिए जानें मिनिमम मार्क्स
इस बीच उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीबीएसई द्वारा सीटीईटी रिजल्ट 2023 के अंतर्गत सिर्फ उन्ही उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा, जो कि परीक्षा नियमावली के अनुरूप निर्धारित न्यूनतम अंक अर्जित करते हैं। परीक्षा अधिसूचना के अनुसार सीटीईटी 2023 रिजल्ट में सफल घोषित किए जाने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए मिनिमम मार्क्स 55 फीसदी ही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।