Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट पर ये है अपडेट, आंसर-की पर आज ही दर्ज कराएं आपत्ति

    CTET Result 2023 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सत्र की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज है। आज यानी कि 18 सितंबर 2023 को सीबीएसई बोर्ड ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। अब ऐसे में जिन कैंडिडेट्स को लगता है कि उन्हें आपत्ति उठानी है तो वे चुनौती दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर लॉगइन करना होगा।

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Mon, 18 Sep 2023 07:31 AM (IST)
    Hero Image
    CTET Result 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सत्र रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। (image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क। CTET Result 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सत्र का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड इसी महीने के अंत तक नतीजें जारी कर दे। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की डेट और टाइम के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना रिलीज नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द से जल्द ही नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। फिलहाल, सीबीएसई बोर्ड की ओर से प्राेविजनल आंसर-की जारी की गई है। वहीं, आज यानी कि 18 सितंबर, 2023 को परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट है। अब ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, अगर उन्हें लगता है कि उन्हें किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आज के बाद दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर https://ctet.nic.in/जाएं। इसके बाद, रिजल्ट पर क्लिक करें पर क्लिक करें। अब इसमें CTET रिजल्ट लिंक ढूंढें। अब उस लिंक पर क्लिक करने पर उम्मीदवारों को उस पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। अब इस पर क्लिक करें और पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब अपना नाम या रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें। भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और सहेजें।

    CTET Result 2023: सीटीईटी 20 अगस्त को हुई थी परीक्षा

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सीबीएसई बोर्ड की ओर से 20 अगस्त, 2023 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थी। वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुई थी। एग्जाम देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। वहीं अब जल्द ही आसंर-की रिलीज की जाएगी।