CTET Exam Date 2023: सीटीईटी परीक्षा से पहले जान लें सिलेबस, 20 अगस्त को आयोजित होगा एग्जाम
CTET Exam Date 2023 सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) 2023 का आयोजन 20 अगस्त को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जल्द ही एग्जाम के लिए सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस की अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें ताकि वे एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
CTET Exam Date 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 डेट को घोषित कर दिया गया है। सीटीईटी 2023 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 अगस्त 2023 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए जल्द ही सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। जो भी उम्मीदवार इस केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 में भाग लेने जा रहे हैं वे एग्जाम से पहले सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।
CTET Exam 2023 Syllabus: क्या है सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न
इस एग्जाम में भाग लेने से पहले उम्मीदवारों को सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ताकि वे इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं। इसमें से पेपर-1 कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए होता है। प्रश्न पत्र-1 में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, लैंग्वेज-1 एवं लैंग्वेज-2, मैथमेटिक्स और पर्यावरण अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी। प्रश्नपत्र हल करने के लिए ढाई घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
पेपर-2 कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए आयोजित होता है। इसमें बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, मैथमेटिक्स एवं साइंस, सोशल स्टडीज/ सोशल साइंस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इन्फॉर्मेशन ब्रॉशर डाउनलोड करें और सिलेबस की पूर्ण जानकारी हासिल करें।
सीटीईटी 2023 सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
लाइफ टाइम वैध रहेगा सीटीईटी कार्ड
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेंगे और उत्तीर्ण होंगे उनके केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट की वैधता लाइफ टाइम रहेगी यानी कि अगर आप एक बार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लेते हैं तो यह सर्टिफिकेट हमेशा मान्य रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।