CTET December Answer Key: सीटीईटी आंसर-की ctet.nic.in पर हुई रिलीज, 5 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
सीटीईटी परीक्षा की उत्तरकुंजी पर अभ्यर्थियों को 5 जनवरी 2025 तक ही ऑब्जेक्शन दर्ज कराना होगा क्योंकि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई भी अनुरोध इस बारे में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें। परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की आंसर-की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। दिसंबर सेशन के लिए सीटीईटी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आज 1 जनवरी, 2025 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह संभावना मीडिया रिपोर्ट्स में जताई गई है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान, इस बारे में जारी नहीं किया गया है, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।
कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि सीटीईटी उत्तर कुंजी 2024 जारी होने के बाद, परीक्षार्थियों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए आपत्तियां उठा सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स को तीन से चार दिनों का समय दिया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में भी सटीक अपडेट आंसर-की जारी होने के बाद ही मिल सकेगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET December Answer Key 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर उपलब्ध CTET उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन जानकारी एंटर करें। सीटीईटी उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे देखें और डाउनलोड करें। अब इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें
CTET Exam Result 2024: सीटीईटी रिजल्ट जल्द होगा जारी
सीबीएसई बोर्ड की ओर से प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन कलेक्ट करने और फिर उनकी समीक्षा कराने के बाद ही फाइनल उत्तरकुंजी और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद ही परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो सकेंगे।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को किया गया था। पेपर II सुबह की पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। पेपर I शाम की पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया गया था। यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी। CTET एग्जाम में दो पेपर होते हैं। परीक्षा के दोनों पेपर ढाई-ढाई घंटे के होते हैं। प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।