Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Answer Key: जल्द दर्ज कराएं सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति, अंतिम तिथि है नजदीक, रिजल्ट पर ये है अपडेट

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 05:30 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को किया गया था। यह परीक्षा दो पालियों में कंडक्ट कराई थी। पेपर II सुबह की पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। पेपर I शाम की पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया गया था। वहीं हाल ही में आंसर-की रिलीज की गई थी।

    Hero Image
    CTET Answer Key 2024: सीटीईटी परीक्षा आंसार-की पर 5 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 05 जनवरी, 2025 नजदीक है, इसलिए ऑब्जेक्शन उठाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर फौरन अपना प्रोसेस पूरा कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर , 2024 को किया गया था। परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 1 जनवरी, 2025 को जारी कर दी गई थी। कैंडिडेट्स को 05 जनवरी, 2025 तक का समय ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए दिया गया था। चूंकि अब चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फौरन अपना ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा कर लें।

    CTET Exam Answer Key 2024: सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा ये शुल्क 

    अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति शुल्क जमा किए बिना कैंडिडेट्स के ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए प्रति आपत्ति 1000 रुपये फीस जमा करने के बाद ही चुनौती दर्ज कराएं। बोर्ड की आरे से जारी सूचना में कहा गया है कि, अगर चुनौती स्वीकार कर ली जाती है तो कैंडिडेट्स को धनराशि वापस कर दी जाएगी। साथ ही, चुनौतियों पर अंतिम निर्णय सीबीएसई का ही होगा। इसके अलावा, किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। 

    CTET Answer Key 2024: सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर उपलब्ध CTET उत्तर कुंजी 2024 ऑब्जेक्शन लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें। अब, एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको, जिस प्रश्न पर आपत्ति है तो उसे चुने और ऑब्जेक्शन दर्ज कराएं। साथ ही फीस जमा करें। अब सबमिट कर दें। साथ ही आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद एक्सपर्ट पैनल की ओर से इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद समीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजो का एलान किया जाएगा, जो कि जल्द ही हो सकता है। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडे्टस को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद परिणाम पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएंगे।