Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Answer Key 2024 OUT: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आंसर की जारी, पेपर 1 एवं 2 उत्तर कुंजी यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 06:03 PM (IST)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सीटीईटी आंसर की (CBSE CTET Answer Key 2024) आज जारी कर दी गयी यही। CTET Answer Key 2024 अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थियों को आंसर की में दर्ज किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे उस पर तय तिथियों में निर्धारित शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Hero Image
    CTET Answer Key 2024 आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2023/ जनवरी 2024 का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 5वीं कक्षा तक तथा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए पात्रता प्रदान की जाती है। इस एग्जाम में इस वर्ष 27 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिसके बाद से इन सभी को आंसर की जारी होने का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीटीईटी आंसर की आज यानी कि 7 फरवरी 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गयी है, अभ्यर्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    CTET Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

    सीटीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

    यहां आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।

    इसके बाद परीक्षार्थियों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।

    जानकारी सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    CTET Answer Key 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

    CTET Answer Key 2024: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आंसर की

    सीबीएसई सीटीईटी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गयी है। आंसर की के साथ ही सीबीएसई की ओर से रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करवा दी गयी है। अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

    CTET 2024: आंसर की दर्ज की जा सकती है आपत्ति

    आंसर की द्वारा सभी प्रश्न एवं उत्तरों के मिलान के बाद अगर अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे 7 से 10 फरवरी 2024 तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके दर्ज की जा सकेगी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो इसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- असम सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5550 पदों के लिए 13 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

    comedy show banner