Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Admit Card 2024: सीटीईटी फॉर्म भरने वालो उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, पढ़ें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 11:00 AM (IST)

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 21 जनवरी 2024 को होना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पेपर 1 सुबह 930 बजे से दोपहर 1200 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 200 बजे से शाम 430 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

    Hero Image
    CTET Admit Card 2024: सीटीईटी फॉर्म भरने वालो उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, पढ़ें कब जारी होंगे प्रवेश पत्र

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटीईटी जनवरी 2024 सत्र के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड 2024 (CTET Admit Card 2024) जारी करेगा। संभावना है कि सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएं।हालांकि, रिलीज की तारीख के बारे में बोर्ड द्वारा अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड परीक्षा से तीन या चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर देगा। वहीं प्रवेश पत्र के पहले सीबीएसई बोर्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। यह भी जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Exam 2024: 21 जनवरी को दो पालियों में होगी सीटीईटी परीक्षा

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 21 जनवरी 2024 को होना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

    How to Download CTET Hall Ticket: सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सीटीईटी जनवरी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लि सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - CTET.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया वेबपेज प्रदर्शित होगा, जहां आपको अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। अब कैप्चा पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

    यह भी पढ़ें: CTET 2024: आज है सीटीईटी जनवरी परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई; इतना लगेगा शुल्क