Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CSIR UGC NET December 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट Exam Schedule आज होगा जारी, एग्जाम सिटी स्लिप जल्द

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 12:53 PM (IST)

    सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम दिसंबर 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 26 27 एवं 28 दिसंबर 2023 को संभावित है वहीं विषयवार एग्जाम शेड्यूल आज जारी हो सकता है। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी जिसके अनुसार अभ्यर्थी अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी किये जाएंगे।

    Hero Image
    CSIR UGC NET December 2023 एग्जाम शेड्यूल आज हो सकता है जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 का आयोजन 26, 27 एवं 28 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित है। हालांकि विषयवार एग्जाम डेट्स की घोषणा अब तक नहीं की गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज सीएसआईआर नेट एग्जाम शेड्यूल आज जारी किया जा सकता है। Exam Schedule की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद अभ्यर्थी विषय के अनुसार अपनी परीक्षा तिथि की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सप्ताह जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

    सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की जानकारी भी साझा की जा सकती है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं उनके लिए एग्जाम सिटी की जानकारी इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर मांगी गयी डिटेल दर्ज करके डाउनलोड की जा सकेगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

    ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

    • सीएसआईआर नेट दिसंबर 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • लिंक पर क्लिक करते ही एक नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    सीएसआईआर नेट एग्जाम 2023 में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रकार से आयोजित किया जायेगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- CSIR UGC NET 2023 Admit Card: पढ़ें कब रिलीज होंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू