Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSIR UGC NET 2022-23 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 05:20 PM (IST)

    CSIR UGC NET 2022-23 Answer Key आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अच्छी तरह से चेक करने के लिए कि उनके किसी प्रश्न की जांच गलत तो नहीं हुई है। अगर ऐसा है तो वे इसके लिए आपत्ति भी उठा सकते हैं।

    Hero Image
    CSIR UGC NET 2022-23 Answer Key: : सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की रिलीज हो गई है।

    एजुकेशन डेस्क। CSIR UGC NET 2022-23 Answer Key: : सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की दिसंबर 2022 और जून 2023 रिलीज हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने आज, 16 जून, 2023 को CSIR UGC NET 2022 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर रिलीज की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें आंसर-की 

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अच्छी तरह से चेक करने के लिए कि उनके किसी प्रश्न की जांच गलत तो नहीं हुई है। अगर ऐसा है, तो वे इसके लिए आपत्ति भी उठा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो भी आज, 14 जून, 2023 से ओपन कर दी गई है। उम्मीदवारों को 16 जून, 2023 तक का मौका दिया गया है। इस दौरान वे निर्धारित फीस जमा करके आपत्ति उठा सकते हैं। शुल्क में नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस भी ली जाएगी। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी कैंडिडेट्स उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

    CSIR UGC NET 2022-23 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। उत्तर कुंजी जांचें और पेज को डाउनलोड करें।

    6 से 8 जून तक हुई थी परीक्षा 

    सीएसआईआर यूजीसी नेट, दिसंबर, 2022- जून 2023 परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 जून, 2023 को किया गया था। यह एग्जाम देश भर के 178 शहरों में स्थित 426 परीक्षा केंद्रों में हुआ था। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    comedy show banner
    comedy show banner