CSIR ASO SO Admit Card 2024: आज जारी होगा सीएसआइआर SO/ASO भर्ती परीक्षा CASE 2023 के लिए एडमिट कार्ड
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में सेक्शन ऑफिसर (SO) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए 5 से 20 फरवरी 2024 तक आयोजित किए जाने वाले कंबाइंड ऐडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस एग्जामिनेशन (CASE) 2023 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (CSIR ASO SO Admit Card 2024) परीक्षा शुरू होने की तिथि से 10 दिन पूर्व यानी बृहस्पतिवार 25 जनवरी 2024 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआइआर में एसओ और एएसओ भर्ती के कंबाइंड ऐडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस एग्जामिनेशन (CASE) 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा सेक्शन ऑफिसर (SO) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के भर्ती (अधिसूचना सं.E-I/RC/2023/1) के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (CSIR ASO SO Admit Card 2024) परीक्षा शुरू होने की तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बृहस्पतिवार 25 जनवरी 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे।
CSIR ASO SO Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
सीएसआइआर द्वारा CASE 2024 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (CSIR ASO SO Admit Card 2024) जारी करने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, csir.res.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपनी डिटेल (रजिस्ट्रेशन ईमेल आइडी और पासवर्ड) के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
CSIR SO/ASO एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र (CSIR ASO SO Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों (नाम, पिता/माता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए अधिसूचना में दी गई हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करके सुधार करा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें - CSIR SO ASO Exam Date 2024 Out: सीएसआईआर एसओ एवं एएसओ भर्ती के लिए एग्जाम डेट्स घोषित, इन डेट्स में आयोजित होगी परीक्षा
CSIR ASO SO Admit Card 2024: 5 से 20 फरवरी तक होगी परीक्षा
इससे पहले सीएसआइआर ने SO/ASO भर्ती परीक्षा CASE 2023 के आयोजन की तारीख का ऐलान किया था। परिषद द्वारा 17 जनवरी 2024 को जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 5 से 20 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित तिथियों पर 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित की जानी है, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होंगी। पहली पाली के लिए सुबह 8.30 बजे और दूसरी के लिए दोपहर 1.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।